लाइव न्यूज़ :

शान मसूद और हारिस सोहेल सहित छह खिलाड़ी पाक टेस्ट टीम से बाहर

By भाषा | Updated: January 15, 2021 17:50 IST

Open in App

कराची, 15 जनवरी पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये अपनी टीम में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए न्यूजीलैंड पर गयी टीम में से छह खिलाड़ियों को बाहर कर दिया जिनमें शान मसूद, हारिस सोहेल और इमाम उल हक भी शामिल हैं।

मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने शुक्रवार को 20 सदस्यीय टीम घोषित की। उन्होंने घरेलू सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में चुना है। टीम में कुल नौ नये चेहरे शामिल किये गये हैं। पहले टेस्ट मैच से पूर्व इस टीम में भी काट छांटकर 16 सदस्यीय टीम चुनी जाएगी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 जनवरी से शुरू होने वाली श्रृंखला के लिये शीर्ष क्रम के बल्लेबाज सऊद शकील, कामरान गुलाम, आलराउंडर आगा सलमान, बायें हाथ के स्पिनर नौमान अली, ऑफ स्पिनर साजिद खान तथा तेज गेंदबाज हसन अली और ताबिश खान को पहली बार टीम में लिया गया है।

चयनकर्ताओं ने युवा बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक को भी टेस्ट टीम में शामिल किया है। उन्हें टी20 विशेषज्ञ के तौर पर न्यूजीलैंड भेजा गया था। इसके अलावा टी20 के एक अन्य विशेषज्ञ तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को भी टीम में रखा गया है।

चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड में लचर प्रदर्शन के बाद छह खिलाड़ियों को बाहर कर दिया जबकि तेज गेंदबाज नसीम शाह को चोटिल होने के कारण टेस्ट टीम में नहीं लिया गया है।

न्यूजीलैंड दौरे से जिन तीन अन्य खिलाड़ियों को बाहर किया गया है उनमें स्पिनर जफर गोहार, तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और सोहेल खान शामिल हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिये पाकिस्तान की टीम : बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिज़वान (उप कप्तान), इमरान बट, अब्दुल्ला शफीक, आबिद अली, अजहर अली, फवाद आलम, सरफराज अहमद, सऊद शकील, कामरान गुलाम, आगा सलमान, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, ताबिश खान, हारिस रऊफ, साजिद खान, नौमान अली, यासिर शाह, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज।

दक्षिण अफ्रीकी टीम शनिवार को कराची पहुंचेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!