लाइव न्यूज़ :

सिमरन और यादव को विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में स्वर्ण

By भाषा | Updated: February 12, 2021 20:51 IST

Open in App

दुबई, 12 फरवरी भारतीय पैरा एथलीटों ने 12वीं फाजा अंतरराष्ट्रीय विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो स्वर्ण पदक सहित पांच पदक जीते।

सिमरन ने महिला 100 मीटर टी13 फाइनल में 12.74 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीन ग्रां प्री 2019 में पदक के बाद यह सिमरन का दूसरा अंतरराष्ट्रीय पदक है।

नीरज यादव ने पुरुष चक्का फेंक एफ55 स्पर्धा में 35.49 मीटर के प्रयास के साथ भारत के लिए दिन का दूसरा पदक जीता।

भाला फेंक में एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक विजेता यादव ने इग्नास मादुमला एमत्वेवे (35.49 मीटर) और ईरान के पैरालंपिक पदक विजेत हमीद अमिरी (27.25 मीटर) को पछाड़ा।

टी13 वर्ग में दृष्टि बाधित खिलाड़ी जबकि एफ55 वर्ग में वे खिलाड़ी बैठकर हिस्सा लेते हैं जिनकी मांसपेशियां की ताकत कम है, सीमित मूवमेंट है, अंगों में समस्या है या पैर की लंबाई में अंतर है।

सिमरन ने स्पर्धा के बाद कहा, ‘‘मुझे अंतत: अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर काफी अच्छा लग रहा है। लगभग दो साल के बाद मैं किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हूं। हालांकि मैं पैर की मांसपेशियों में दर्द महसूस कर रही थी, पुरानी चोट उभरी है।’’

दिल्ली की इस दृष्टि बाधित एथलीट ने कहा, ‘‘मेरा सपना तोक्यो पैरालंपिक खेलों में विश्व रिकॉर्ड तोड़ना है। मेरा लक्ष्य 11.40 सेकेंड है। मैं अपने समय में सुधार के लिए कड़ी मेहनत करूंगी।”

पुरुष टी44 लंबी कूद फाइनल में प्रवीण कुमार (5.95 मीटर) और प्रदीप (5.73 मीटर) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते।

भाग्यश्री महामीर जाधव ने महिला भाला फेंक एफ 34 स्पर्धा में 11.36 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं रघु शर्मा? 33 वर्षीय पंजाब के लेग स्पिनर ने CSK के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए IPL में किया डेब्यू

भारतबरगी बांध क्रूज हादसा एक बच्चे का शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई, कुछ अभी भी लापता

भारतVIDEO: खाटूश्याम धाम पहुंचे सचिन पायलट, श्रद्धा के साथ दिखी सियासी ताकत

क्रिकेट10 मैचों में 17 विकेट, WPL 2026 में मचाया था तहलका, अब T20 वर्ल्ड कप के लिए पहली बार भारतीय टीम में मिली जगह

भारतयूपी के नौवीं कक्षा के बच्चे पढ़ेंगे, लता मंगेशकर के जीवन संघर्ष

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!