लाइव न्यूज़ :

Shooting: हीना सिद्धू ने की क्वालिफिकेशन वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

By भाषा | Updated: December 27, 2018 05:30 IST

दुनिया की पूर्व नंबर एक निशानेबाज हीना सिद्धू ने राष्ट्रीय चयन ट्रायल एक और दो की महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में क्वालीफाइंग विश्व रिकार्ड की बराबरी की।

Open in App

नई दिल्ली, 27 दिसंबर। दुनिया की पूर्व नंबर एक निशानेबाज हीना सिद्धू ने राष्ट्रीय चयन ट्रायल एक और दो की महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में क्वालीफाइंग विश्व रिकार्ड की बराबरी की। युवा ओलंपिक चैंपियन मनु भाकर दूसरे स्थान पर रहीं।

ट्रायल का आयोजन डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में किया जा रहा है। हीना ट्रायल एक के दौरान क्वालीफिकेशन में 587 अंक के साथ 319 निशानेबाजों के बीच शीर्ष पर रहीं।

उनका यह स्कोर गत ओलंपिक और विश्व चैंपियन यूनान की अन्ना कोराकाकी के विश्व रिकार्ड के बराबर है। युवा ओलंपिक खेलों की विजेता मनु 579 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

दिन के अन्य मुख्य नतीजों में राजस्थान के दिव्यांश सिंह पंवार और गुजरात की हेमा केसी ने उलटफेर किए। दिव्यांश ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सीनियर पुरुष, युवा पुरुष और जूनियर पुरुष तीनों स्पर्धाओं का स्वर्ण पदक जीता। 

हेमा ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में महिला विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता अंजुम मोदगिल को पछाड़ा।

टॅग्स :हिना सिद्धूनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!