लाइव न्यूज़ :

शरत ने मा लोंग को कड़ी चुनौती देने के बाद कहा, मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया

By भाषा | Updated: July 27, 2021 13:45 IST

Open in App

(भरत शर्मा)

तोक्यो, 27 जुलाई भारत के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक में चीन के दिग्गज खिलाड़ी मा लोंग के खिलाफ शिकस्त के बावजूद उन्होंने दो दशक लंबे अपने करियर के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ मैच खेला।

शरत ने 39 साल की उम्र में गत विश्व और ओलंपिक चैंपियन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके दिखा दिया कि वह अब भी अपने खेल के शीर्ष पर हैं।

चीन के दिग्गज खिलाड़ी के खिलाफ राउंड आफ 32 मुकाबले में प्रदर्शन से शरत को यकीन हो गया है कि वह पेरिस ओलंपिक में भी हिस्सा ले पाएंगे जो ‘सिर्फ’ तीन साल दूर हैं।

दुनिया के 32वें नंबर के खिलाड़ी शरत ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैंने सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया और यह मेरे सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक खेल थे, सिर्फ मैं जिस तरीके से खेला उसके कारण। मैं यहां अगर किसी चीज को बदलना चाहूंगा तो वह ड्रॉ है। अगर इस स्थिति में कोई (मा लोंग के अलावा) और होता तो मेरे पास क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने का वास्तविक मौका होता।’’

शरत स्वयं भी हैरान हैं कि वह सटीक और तेजतर्रार फोरहैंड और बैकहैंड विनर लगाने में सफल रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उस पर जिस तरह का दबाव डालने में सफल रहा उससे मैंने उसे लगभग हरा ही दिया था।’’

शरत ने हार के बाद खेल गांव लौटने के लिए बस में चढ़ते हुए जब यह बात कही तो उनकी आवाज में हल्की निराशा झलक रही थी।

शरत ने कहा, ‘‘यह पूरा मुकाबला मा (जो टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे थे) पर दबाव डालने से जुड़ा था। मैं दुर्भाग्यशाली रहा कि तीसरा गेम नहीं जीत पाया, अन्यथा यह बिलकुल अलग तरह का मुकाबला होता।’’

दूसरे गेम में जीत दर्ज करने के बाद शरत ने तीसरा गेम 11-13 से गंवा दिया।

जयपुर में 2015 एशियाई खेलों के दौरान शीर्ष 20 में शामिल तीन खिलाड़ियों को हराने वाले शरत ने कहा कि तोक्यो में उनके प्रयास ने स्वदेश में किए प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया।

शरत ने कहा, ‘‘अब तक का सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट। बेहद खुश हूं कि अधिक उम्र होने के बावजूद मैं इस तरह का खेल दिखा पाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा वट्सऐप संदेशों से भरा है जिसमें पेरिस खेलों तक खेलते रहने को कहा गया है। एकमात्र व्यक्ति जो ऐसा नहीं चाहता वह मेरी पत्नी (हंसते हुए कहते हैं) है। इस प्रदर्शन से निश्चित तौर पर मेरा पेरिस में खेलने के लिए आत्मविश्वास बढ़ा है।’’

शरत ने कहा, ‘‘मैं स्वदेश लौटूंगा और अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों को देखते हुए अपनी योजना का पुन: आकलन करूंगा। मुझे संक्षिप्त ब्रेक की जरूरत है और इसके बाद मैं अन्य चीजों के बारे में सोचूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि हमने पदक नहीं जीता लेकिन भारत ने ठोस प्रदर्शन किया। मनिका बत्रा (तीसरे दौर में पहुंची) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!