लाइव न्यूज़ :

सेविला ने एटलेटिको को हराया, बार्सीलोना भी जीता

By भाषा | Updated: December 19, 2021 14:38 IST

Open in App

बार्सीलोना, 19 दिसंबर (एपी) लुकास ओकमपोस के अंतिम मिनटों में दागे गोल की बदौलत सेविला ने शनिवार को यहां एटलेटिको मैड्रिड को 2-1 से हराकर स्पेनिश लीग में शीर्ष पर चल रहे रीयाल मैड्रिड पर दबाव बरकरार रखा जबकि युवा खिलाड़ियों की बदौलत बार्सीलोना की टीम भी जीत दर्ज करने में सफल रही।

ओकमपोस ने मैच खत्म होने से दो मिनट पहले क्रॉसबार से टकराकर आई गेंद को गोल में पहुंचाकर गत चैंपियन टीम के खिलाफ सेविला की जीत सुनिश्चित की। इससे पहले इवान रेकटिक ने सातवें मिनट में सेविला को बढ़त दिलाई लेकिन फेलिप ने 33वें मिनट में स्कोर 1-1 कर दिया।

इस जीत से दूसरे स्थान पर चल रहे सेविला और शीर्ष पर चल रहे मैड्रिड के बीच सिर्फ पांच अंक का अंतर है। मैड्रिड की टीम कोराना वायरस से संक्रमित होने के कारण कई खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद रविवार को केडिज से भिड़ेगी।

खिताब की दौड़ से बाहर हो चुके बार्सीलोना ने एल्शे को 3-2 से हराया। बार्सीलोना की ओर से 17 साल के गेवी पेइज और 22 साल के फेरान जुटलगा के अलावा निको गोंजालेज से गोल दागे जबकि एल्शे की ओर से टेटे मोरंटे और पेरे मिला ने गोल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!