Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक का आज दूसरा दिन है, ऐसे में भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि कुछ खिलाड़ी क्वालिफाइयर राउंड में है तो कुछ ओलंपिक 2024 के फाइनल मैच में प्रवेश कर चुके हैं। गौरतलब है कि ओलंपकि खेलने वाले सभी खिलाड़ियों की ये तमन्ना रहती है कि किसी भी तरह वो देश के लिए गोल्ड मेडल पर कब्जा करें। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि भारत से कौन खिलाड़ी किस गेम के पहले या दूसरे या फिर फाइनल राउंड में है।
फिलहाल, शूटिंग में हरियाणा की मनु भाकर ने क्वालिफिकेशन राउंड को पार करते हुए वो 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में पहुंचने में सफल रही हैं। अब सबकी नजर उनके आज होने वाले फाइनल राउंडट पर टिकी है कि मनु भाकर क्या अपना लय बरकरार रखते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा करने में सफल रहती हैं। गौरतलब है कि वो ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली मनु 10 साल बाद पहली महिला खिलाड़ी होंगी, जिन्होंने अपनी जगह बनाई है।
इस बीच ये ध्यान देने वाली बात है कि मनु भाकर के अलावा आज कुछ और अहम मुकाबले होने जा रहे हैं,जिसमें भारतीय खिलाड़ी अपनी सहभागिता दिखाएंगे, आइए क्रमवार जानते हैं उनके बारे में किस समय और कौन सा खेल होने जा रहा है।
पेरिस ओलंपिक 2024 के दूसरे दिन महिला एकल स्पर्धा में भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु के बीच मुकाबला होगा। पीवी सिंधु क्वालिफिकेशन में तीसरे स्थान पर रहीं।
पेरिस ओलंपिक 2024: पहले दिन भारत का प्रदर्शनपेरिस ओलंपिक 2024 के पहले दिन शनिवार को भारतीय निशानेबाज ने परचम लहराया। भारतीय निशानेबाज महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में तीसरे स्थान पर रहीं और रविवार, 28 जुलाई को होने वाले फाइनल मैच में जगह बनाई।
| आज के इवेंट और पूरा शेड्यूल | ||
|---|---|---|
| समय | खेल | खिलाड़ी |
दोपहर 12:45 बजे | शूटिंग (10 एम एयर राइफल्स क्वालिफिकेशन) | एलावेनिल वलारिवान, रमिता रमिया |
दोपहर 12 बजे | बैडमिंटन (महिला एकल) | पीवी सिंधु |
| दोपहर 01:30 बजे | टेबल टेनिस (महिला एकल, पुरुष एकल) | मनिका बत्रा, शरथ कमल अचंता, श्रीजा अकुला |
| दोपहर 02:45 बजे | शूटिंग (10 एम एयर राइफल पुरुष क्वालीफायर) | संदीप सिंह, अर्जुन बबूटा |
| दोपहर 03:30 बजे | शूटिंग (10 एम एयर पिस्टल महिला फाइनल) | मनु भाकर |
| 03:30 बजे | टेनिस (पुरुष एकल प्रथम राउंड)/(पुरुष डबल प्रथम राउंड) | सुमित नागल बालाजी/बोपन्ना |
| दोपहर 03:50 बजे | मुक्केबाजी (महिला 50 किग्रा, प्रारंभिक) | निकहत जरीन |
| दोपहर 05:45 बजे | तीरंदाजी (महिला टीम क्वार्टरफाइनल) | |
| दोपहर 05:30 बजे | बैडमिंटन (पुरुष एकल) | हरमीत देसाई |
कहां देखें लाइव मैचभारत में दर्शक पेरिस ओलंपिक 2024 के मैच जियो सिनेमा एप्लिकेशन पर लाइव देख सकते हैं। सभी मैचों को पेरिस से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, इसलिए शेड्यूल गेम से संबंधित समय पर मैच का आनंद लेने के लिए एप्लिकेशन पर जाएं।