लाइव न्यूज़ :

युवा शूटर सौरभ चौधरी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: May 27, 2019 19:51 IST

भारत का म्यूनिख विश्व कप में यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले रविवार को अपूर्वी चंदेला ने महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सोने का तमगा हासिल किया था। दस मीटर एयर पिस्टल में रूस के आर्तम चेरसुनोव ने रजत और चीन के वेई पेंग ने कांस्य पदक जीता।

Open in App

भारत के युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी ने अपेक्षानुरूप प्रदर्शन करते हुए जर्मनी के म्यूनिख में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में पुरूषों के दस मीटर एयर पिस्टल में सोमवार को नये विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। मेरठ के रहने वाले 17 वर्षीय चौधरी ने फाइनल में 246.3 का स्कोर बनाया और इस तरह से फरवरी में नयी दिल्ली विश्व कप में बनाये गये 245 अंक के अपने ही पिछले रिकॉर्ड में सुधार किया। चौधरी पहले ही तोक्यो ओलंपिक के लिये कोटा हासिल कर चुके हैं।

भारत का म्यूनिख विश्व कप में यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले रविवार को अपूर्वी चंदेला ने महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सोने का तमगा हासिल किया था। दस मीटर एयर पिस्टल में रूस के आर्तम चेरसुनोव ने रजत और चीन के वेई पेंग ने कांस्य पदक जीता।

चौधरी ने फाइनल में पहले शॉट में 9.3 का स्कोर बनाया लेकिन इसके बाद लगातार पांच शॉट में 10.1 का स्कोर बनाया। पहले दौर के शॉट्स के बाद वह चेरसुनोव से 0.6 अंक पीछे थे। दूसरे दौर के छह शॉट में हालांकि उन्होंने बढ़त हासिल कर ली। इसमें उन्होंने तीन शाट में 10 से कम अंक बनाए, लेकिन दो शाट 10.7 के लगाये।

भारतीय निशानेबाज ने इसके बाद प्रत्येक एलिमिनेशन में बढ़त बनाये रखी। उन्होंने आखिर में 10.3 के दो शाट जमाए, जबकि एक शॉट 10.7 का लगाया। चौधरी का अंतिम शॉट 10.6 का था, जिससे वह खुद का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे। भारत के शहजार रिजवी भी इस स्पर्धा में भाग ले रहे थे। उन्होंने फाइनल में जगह बनायी लेकिन आखिर में 177.6 अंक लेकर पांचवें स्थान पर रहे।

टॅग्स :निशानेबाजीसौरभ चौधरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!