लाइव न्यूज़ :

सौरभ चौधरी ने जीता एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में गोल्ड, भारत को मिला 10वां मेडल

By भाषा | Updated: November 8, 2018 17:44 IST

Saurabh Chaudhary: सौरभ चौधरी ने इस साल अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कुवैत में एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

Open in App

कुवैत सिटी, 08 नवंबर: भारत के युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए गुरुवार को यहां एशियाई एयरगन चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक हासिल किया जो व्यक्तिगत स्पर्धा में चार महीने में उनका चौथा पीला तमगा रहा।  

मेरठ के 16 साल के सौरभ ने अर्जुन सिंह चीमा और अनमोल जैन के साथ मिलकर कुल 1731 अंक के साथ टीम स्पर्धा का भी स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने आठ खिलाड़ियों के व्यक्तिगत फाइनल में 239.8 के अंक के साथ अपना दूसरा स्वर्ण जीता। 

इस प्रतियोगिता में अर्जुन ने 237.7 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया जबकि कांस्य पदक चीनी ताइपै के हुआंग वेई-ते (218) के नाम रहा। अनमोल (195.1) चौथे स्थान पर रहे। 

सौरभ ने इससे पहले अगस्त में एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने के साथ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप और पिछले महीने युवा ओलंपिक खेलों में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। टूर्नामेंट में भारत की पदकों की संख्या 10 हो गयी है जिसमें तीन स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

टॅग्स :सौरभ चौधरीनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!