लाइव न्यूज़ :

सौरव चौधरी ने एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, चौथे स्थान पर रहीं मनु भाकर

By भाषा | Updated: November 9, 2018 12:08 IST

भारत के युवा निशानेबाज सौरव चौधरी ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए एशियाई एयरगन चैम्पियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक हासिल किया।

Open in App

कुवैत सिटी, 9 नवंबर। भारत के युवा निशानेबाज सौरव चौधरी ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए एशियाई एयरगन चैम्पियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक हासिल किया जो व्यक्तिगत स्पर्धा में चार महीने में उनका चौथा पीला तमगा रहा। मेरठ के 16 साल के सौरव ने अर्जुन सिंह चीमा और अनमोल जैन के साथ मिलकर कुल 1731 अंक के साथ टीम स्पर्धा का भी स्वर्ण पदक जीता। 

उन्होंने आठ खिलाड़ियों के व्यक्तिगत फाइनल में 239.8 के अंक के साथ अपना दूसरा स्वर्ण जीता। इस प्रतियोगिता में अर्जुन ने 237.7 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया जबकि कांस्य पदक चीनी ताइपै के हुआंग वेई्-ते (218) के नाम रहा। अनमोल (195.1) चौथे स्थान पर रहे। 

सौरव ने इससे पहले अगस्त में एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने के साथ विश्व निशानेबाजी चैम्पियनशिप और पिछले महीने युवा ओलंपिक खेलों में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। 

युवा ओलंपिक चैम्पियन मनु भाकर हालांकि व्यक्तिगत पदक से चूक गयीं और 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में 196.4 अंक से चौथे स्थान पर रहीं। अभिदन्या पाटिल ने भी आठ महिलाओं के व्यक्तिगत फाइनल में प्रवेश किया लेकिन वह सातवें स्थान पर रहीं। 

भारतीय महिला जूनियर टीम में मनु, अभिदन्या पाटिल और नेहा शामिल थीं जिन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 1694 अंक से टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता। टीम चीन से पिछड़ गयी जिसने 1704 अंक जुटाये। टूर्नामेंट में भारत की पदकों की संख्या 10 हो गयी है जिसमें तीन स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

टॅग्स :सौरभ चौधरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतISSF World Cup, Lime: चीन की याओ कियानक्सुन और मनु भाकर को हराकर सुरुचि इंदर सिंह ने जीता गोल्ड, 3 साल बाद सौरव ने जीता कांस्य, अंक तालिका में नंबर-1 भारत

अन्य खेलISSF World Cup: यूपी के सौरभ चौधरी ने गोल्ड पर किया कब्जा, ईशा सिंह ने दूसरा पदक दिलाया, नंबर एक पर भारत

अन्य खेलशूटिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, मनु भाकर का बिना मेडल के साथ टोक्यो ओलंपिक का सफर खत्म

अन्य खेलTokyo Olympics: सौरभ चौधरी और मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल के दूसरे चरण में बाहर, मेडल की उम्मीद खत्म

अन्य खेलओलंपिक टीम चयन ट्रायल में 10 मीटर एयर पिस्टल में टॉर पर रहे सौरभ चौधरी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!