लाइव न्यूज़ :

सौरभ चौधरी और मनु भाकर क्वालीफिकेशन के पहले चरण में शीर्ष पर

By भाषा | Updated: July 27, 2021 06:43 IST

Open in App

तोक्यो, 27 जुलाई भारतीय निशानेबाज सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने तोक्यो ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के क्वालीफिकेशन के पहले चरण में शानदार प्रदर्शन करके पहला स्थान हासिल किया लेकिन अभिषेक वर्मा और यशस्विनी देसवाल को शुरू में ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

मनु और सौरभ ने शानदार शुरुआत की और क्वालीफिकेशन के पहले चरण में 582 अंक बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया जो रूसी ओलंपिक समिति के वितालिना बातसराशकिना और आर्तम चेरनोसोव और चीन के झियांग रैनझिन और वी पांग से एक अंक अधिक था।

सौरभ ने पहले चरण में 98, 100 और 98 के स्कोर के साथ कुल 296 अंक बनाये जबकि मनु ने 286 अंक (97, 94 और 95) अंक हासिल किये।

चोटी की आठ टीमों ने अगले चरण में प्रवेश किया। दूसरे चरण में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें स्वर्ण पदक तथा तीसरे और चौथे स्थान की टीमें कांस्य पदक के लिये मुकाबला करेंगी।

अभिषेक और यशस्विनी की जोड़ी 564 अंक के साथ 17वें स्थान पर रहने के कारण पहले चरण में ही स्पर्धा से बाहर हो गयी। अभिषेक ने 283 (92, 94 और 97) जबकि यशस्विनी ने 281 (95, 95 और 91) अंक बनाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!