लाइव न्यूज़ :

सानिया मिर्जा पति शोएब से तलाक लेने के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर दिखीं, दुबई में नजर आईं भारतीय टेनिस स्टॉर

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 10, 2024 11:24 IST

सानिया और शोएब ने हैदराबाद में अप्रैल 2010 में निकाह किया था और दोनों दुबई में रहते थे। सानिया से अलग होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शादी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसानिया मिर्जा का हाल ही में पति शोएब मलिक से तलाक हुआ हैइसके बाद से ही सानिया किसी सार्वजनिक मंच पर नहीं दिखीं थींदुबई में तलाक के बाद अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई

नई दिल्ली: भारतीय टेनिस स्टॉर सानिया मिर्जा का हाल ही में पति शोएब मलिक से तलाक हुआ है। सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक ने तलाक के बाद पाकिस्तानी एक्टर सना जावेद से शादी की। इसके बाद से ही सानिया किसी सार्वजनिक मंच पर नहीं दिखीं थीं। लेकिन हाल ही में उन्होंने पिकलबॉल ड्राइव पर तलाक के बाद अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई। वह दुबई में एक टेनिस अकादमी चलाती हैं।

कहां दिखीं सानिया

शुक्रवार, 9 फरवरी को सानिया पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आईं। उन्हें पिकलबॉल ड्राइव पर देखा गया, जिसका आयोजन शशांक खेतान ने किया था। उन्होंने मनीष पॉल और रोहन बोपन्ना के साथ मंच साझा किया।  सानिया मिर्जा दुबई में एक टेनिस अकादमी चलाते हुए दुनिया भर में लोगों को प्रेरित कर रही है। 

तलाक की कर चुकी हैं पुष्टि

खबरें आने के बाद सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने खुले तौर पर स्वीकार किया था कि सानिया और शोएब का तलाक हो चुका है।  इमरान मिर्जा ने बताया कि दोनों का तलाक 'खुला प्रथा' के माध्यम से हुआ।  'खुला प्रथा'  शरिया कानून के तहत मुस्लिम महिलाओं को अपने पतियों को एकतरफा तलाक देने का अधिकार है। 

बता दें कि सानिया और शोएब ने हैदराबाद में अप्रैल 2010 में निकाह किया था और दोनों दुबई में रहते थे। सानिया से अलग होने के बाद  पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शादी की थी। 

कौन हैं सना जावेद

सना जावेद एक प्रसिद्ध पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं जिनका जन्म 25 मार्च 1993 को जेद्दा, सऊदी अरब में हुआ था। सना जावेद ने 2020 में कराची में एक निजी निकाह समारोह में गायक उमर जसवाल से शादी की। हालाँकि, यह जोड़ी कथित तौर पर जल्द ही अलग हो गई। उन्होंने 2012 में शेर-ए-जट्ट से डेब्यू किया और कई धारावाहिकों में मुख्य भूमिका निभाई। 

टॅग्स :सानिया मिर्ज़ाशोएब मलिकदुबईटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!