लाइव न्यूज़ :

साक्षी मलिक ने कुश्ती संघ के निलंबित प्रमुख संजय सिंह पर लगाया सनसनीखेज आरोप, बोलीं- 'फर्जी चैंपियनशिप का आयोजन कराते हैं'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 31, 2024 12:43 IST

पहलवान साक्षी मलिक ने खेल मंत्रालय द्वारा निलंबित किये भारतीय कुश्ती महासंघ के नवनिर्वाचित प्रमुख संजय सिंह पर फर्जी चैंपियनशिप कराने का बेहद गंभीर आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसाक्षी मलिक ने डब्ल्यूएफआई के निलंबित नवनिर्वाचित प्रमुख संजय सिंह पर लगाया गंभीर आरोपकुश्ती महासंघ के निलंबित प्रमुख संजय सिंह फर्जी चैंपियनशिप का आयोजन कराते हैं निलंबित सदस्य संजय सिंह डब्ल्यूएफआई के फंड का दुरुपयोग कर रहे हैं

नई दिल्ली: पहलवान साक्षी मलिक ने खेल मंत्रालय द्वारा निलंबित किये भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के नवनिर्वाचित प्रमुख संजय सिंह पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। ओलंपिक में भारत का नाम रोशन कर चुकीं पहलवान साक्षी मलिक ने मंगलवार को कहा कि कुश्ती महासंघ के निलंबित प्रमुख संजय सिंह फर्जी चैंपियनशिप का आयोजन कराते हैं और उसके प्रमाणपत्र भी बांटते हैं।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार इस मामले पर खेल मंत्रालय से अपील करते हुए साक्षी मलिक ने सवाल उठाया कि महासंघ का एक निलंबित सदस्य डब्ल्यूएफआई के फंड का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि फर्जी चैंपियनशिप में बंटने वाले प्रमाणपत्र से खिलाड़ियों के भविष्य पर गलत असर पड़ेगा।

महिला पहलवान मलिक ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किये एक पोस्ट में कहा, “भारत सरकार ने बृज भूषण सिंह के सहयोगी संजय सिंह की गतिविधियों को निलंबित कर दिया था, उसके बावजूद संजय सिंह राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप को अपनी इच्छानुसार चला रहे हैं और खिलाड़ियों को फर्जी प्रमाणपत्र बांट रहे हैं, जो सरासर अवैध है।"

उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय द्वारा जयपुर में राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना था, जिसमें दावा किया गया कि संजय सिंह "अपना प्रभुत्व कायम करने" के लिए एक फर्जी चैंपियनशिप का आयोजन कर रहे हैं।

खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित कुश्ती राष्ट्रीय चैंपियनशिप जयपुर में होनी है, लेकिन उससे पहले कुश्ती पर अपना दबदबा साबित करने के लिए संजय सिंह अवैध रूप से विभिन्न राष्ट्रीय चैंपियनशिप के प्रमाणपत्रों पर हस्ताक्षर कर उन्हें वितरित किया। कुश्ती संघ का कोई निलंबित व्यक्ति संस्था के पैसे का दुरुपयोग कैसे कर सकता है?”

मलिक ने अपने आरोपों में आगे कहा कि ऐसे प्रमाणपत्रों से खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। कल जब खिलाड़ी इन प्रमाणपत्रों के साथ नौकरी मांगने जाएंगे तो गरीब खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जबकि उसमें खिलाड़ियों की कोई गलती नहीं है।

टॅग्स :साक्षी मलिकWFIबृज भूषण शरण सिंहखेलSports Authority of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम