लाइव न्यूज़ :

SAI ने जवाहरलाल नेहरू और मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में शुरू की खेल गतिविधियां

By भाषा | Updated: May 27, 2020 06:43 IST

SAI: भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने दिल्ली में अपने पांच स्टेडियमों में से दो में खेल गतिविधियों की शुरुआत की। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में खेल गतिविधियां फिर से शुरू की गयी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंदिरा गांधी स्टेडियम और कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में अगले सप्ताह गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद हैश्यामा प्रसाद मुखर्जी तरणताल परिसर इस दौरान बंद रहेगा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार से चरणबद्ध तरीके से आउटडोर खेल गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपने पांच स्टेडियमों में से दो में खेल गतिविधियों की शुरुआत की। साइ के एक बयान के अनुसार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में मंगलवार दोपहर से एक-एक घंटे की समयसीमा के अंतर्गत खेल गतिविधियां फिर से शुरू की गयी हैं।

इसके लिए हालांकि पहले से ऑनलाइन बुकिंग कराने की जरूरत होगी। इंदिरा गांधी स्टेडियम और कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में अगले सप्ताह गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए जरूरी ‘लॉजिस्टिक्स’ पर काम किया जा रहा है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी तरणताल परिसर इस दौरान बंद रहेगा।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू किये गये राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में तरणताल के उपयोग पर रोक बरकरार है। साइ की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘स्टेडियम के प्रशासकों को इसके लिए जरूरी दिशा-निर्देश उपलब्ध करा दिया गया है। इस दिशानिर्देश में स्वास्थ्य और स्वच्छता के सरकारी दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से उल्लेख किया गया है।’’

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तीरंदाजी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और लॉन टेनिस जैसे खेलों से जुड़ी गतिविधियां शुरू होगी जबकि मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में उपलब्ध गतिविधियां वहां मौजूद सुविधाओं पर निर्भर करेंगी। साइ ने कहा, ‘‘ शुरूआत में उन खेलों से जुड़ी गतिविधियों को शुरू किया जाएगा जिसमें खिलाड़ियों के बीच किसी संपर्क आवश्यक नहीं हो और उपकरणों को साझा करने की न्यूनतम जरूरत हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार की दिशानिर्देश के तहत सामाजिक दूरी और स्वच्छता को ध्यान में रखा जाएगा। यह फैसला किया गया है कि विभिन्न प्रकार के स्टेडियमों में क्षमता के अधिकतम 50 प्रतिशत खेल सुविधाओं शुरू किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए स्टेडियम और परिसरों को दिशानिर्देश के मुताबिक सैनिटाइज और कीटाणुरहित किया जाएगा और आने वाले हर खिलाड़ी का तापमान नापा जाएगा।’’

साइ ने कहा कि सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार केवल 10 वर्ष से अधिक आयु के एथलीट ही खेल गतिविधियों को फिर से शुरू कर सकते हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!