लाइव न्यूज़ :

साइ ने तैराकी कुशाग्र की अमेरिका में ट्रेनिंग को स्वीकृति दी

By भाषा | Updated: March 4, 2021 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के मिशन ओलंपिक सेल ने तैराक कुशाग्र रावत के अमेरिका के तीन महीने के ट्रेनिंग सह प्रतियोगिता दौरे को स्वीकृति दे दी है।

रावत टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के डेवलपमेंट समूह का हिस्सा हैं।

अमेरिका में तीन महीने बिताने के दौरान रावत डेव केलशेइमर के साथ ट्रेनिंग करेंगे जो 2016 अमेरिकी ओलंपिक तैराकी टीम के सहायक ‘ओपन वाटर’ तैराकी कोच थे।

रावत इस दौरान प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेंगे और ओलंपिक में सीधे प्रवेश के लिए ओलंपिक ए क्वालीफाइंग स्तर हासिल करने का प्रयास करेंगे।

साइ द्वारा जारी बयान में रावत ने कहा, ‘‘मैं जब 2020 में आस्ट्रेलिया में था तो इस कोच के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग की थी। जिन तैराकों के साथ मैंने ट्रेनिंग की उनमें से कुछ ओलंपिक ए कट हासिल कर चुके हैं। मैं कोच और उनकी ट्रेनिंग की शैली को जानता हूं, जो फायदेमंद होगा।’’

यह फ्रीस्टाइल तैराक 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर स्पर्धा में ओलंपिक बी कट हासिल कर चुका है।

रावत को भरोसा है कि अमेरिकी में ट्रेनिंग से वह ओलंपिक ए कट हासिल कर लेंगे। वह पिछले हफ्ते बेंगलुरू में जाने माने अंतरराष्ट्रीय खेल वैज्ञानिक गेनाडिजस सोकोलोवस के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर रहे थे। टॉप्स के सहयोग से सोकोलोवस इस दौरे पर लाए गए हैं।

केलशेइमर अभी कैलीफोनिर्या की टीम सेंटा मोनिका के मुख्य कोच हैं। वह 2017 और 2019 विश्व चैंपियनशिप में अमेरिका के तैराकी कोच रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!