लाइव न्यूज़ :

सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप: भारत ने पहले मैच में पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा, छेत्री की हैट्रिक, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले दूसरे एशियाई खिलाड़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2023 22:11 IST

सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप: सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले दूसरे एशियाई खिलाड़ी बन गए। ईरान के अल देइ के 149 मैचों में 109 गोल हैं जबकि छेत्री के अब 90 गोल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत का सामना अब शनिवार को नेपाल से होगा। अपने घरेलू मैदान पर भी बेहतरीन खेल दिखाया।भारत ने दसवें मिनट में छेत्री के फील्ड गोल के दम पर बढ़त बनाई।

बेंगलुरुः सुनील छेत्री की हैट्रिक की मदद से भारत ने सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप में बुधवार को अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 4 . 0 से हराया। इसके साथ ही छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले दूसरे एशियाई खिलाड़ी बन गए। ईरान के अल देइ के 149 मैचों में 109 गोल हैं जबकि छेत्री के अब 90 गोल हो गए हैं।

भारत ने मैच की शुरुआत से ही अपना फॉर्म और अनुभव दिखाना शुरू कर दिया था। वर्षा से प्रभावित मैच में पाकिस्तानी टीम भारत के सामने कहीं ठहर ही नहीं रही थी। छेत्री ने रविवार को भुवनेश्वर में लेबनान के खिलाफ इंटर कांटिनेंटल कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद अपने घरेलू मैदान पर भी बेहतरीन खेल दिखाया।

भारत ने दसवें मिनट में छेत्री के फील्ड गोल के दम पर बढ़त बनाई। छह मिनट बाद छेत्री ने पेनल्टी पर गोल करके बढ़त दुगुनी कर दी। पहले हाफ में भारत के और भी गोल होते लेकिन पाकिस्तानी डिफेंस मुस्तैद हो गया था और भारत ने भी कुछ मौके गंवाये।

भारत ने पहले हाफ में बढ़त जरूर बनाई लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी को थ्रो इन से रोकने के गैर जरूरी प्रयास में कोच इगोर स्टिमक को लालकार्ड दिखाया गया और उन्हें डगआउट छोड़कर जाना पड़ा। इसके बावजूद भारत ने दूसरे हाफ में लय नहीं खोई। भारत ने 74वें मिनट में तीसरा गोल किया और इस बार भी गोल करने वाले भारतीय कप्तान छेत्री ही थे।

उदांता सिंह ने 81वें मिनट में एक और गोल करके पाकिस्तान की सारी उम्मीदें तोड़ दी। छेत्री ने मैच के बाद कहा ,‘‘ इस शुरुआत से खुश हूं। इस तरह के हालात में मैच आसान नहीं होते। मुझे खुशी है कि दर्शक मैच देखने आये।’ श्री कांतीर्वा स्टेडियम पर मैच देखने के लिये 22860 दर्शक जमा थे जो बारिश के बीच भी टीम की हौसलाअफजाई करते रहे। भारत का सामना अब शनिवार को नेपाल से होगा । 

टॅग्स :सैफ चैंपियनशिपपाकिस्तानटीम इंडियाफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!