लाइव न्यूज़ :

कार्डिफ हाफ मैराथन में रेस के दौरान अचानक हुई धावक की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2019 12:00 IST

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कार्डिफ हाफ मैराथन में हिस्सा ले रहे धावक की मौत  हुई है। इससे पहले साल 2018 में दो ब्रिटिश धावकों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी।

Open in App

यूनाइटेड किंगडम में आयोजित कार्डिफ हाफ मैराथन में हिस्सा ले रहे एक धावक मौत हो गई है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक शख्स की मौत रेस के दौरान हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक धावक की पहचान को  सार्वजनिक नहीं किया गया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक भारी संख्या में मैराथम में हिस्सा ले रहे धावकों के बीच मेडिकल टीम ने सबसे पहले धावक देखा था और इसके बाद वेल्स के यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया था। 

रिपोर्ट में रन 4 वेल्स के मुख्य कार्यकारी मैट न्यूमैन ने कहा मैराथन में हिस्सा लेते हुए जिस धावक की मौत हुई है उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। जो भी इस रेस से जुड़ा था वो हैरान है।' 

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कार्डिफ हाफ मैराथन में हिस्सा ले रहे धावक की मौत  हुई है। इससे पहले साल 2018 में दो ब्रिटिश धावकों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी। यहां रविवार को हुई इस मैराथन में कुल 27,000 धावकों ने हिस्सा लिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2018 में कार्डिक के 25 वर्षीय बेन मेकडोनल्ड और एक्सेटर के 32 वर्षीय डीन फ्लेचर की भी इस हाफ मैराथन दौड़ के दौरान कार्डिक अरेस्ट के कारण मौत हो गई थी। 

टॅग्स :खेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम