लाइव न्यूज़ :

रोनाल्डो विश्व कप क्वालीफायर के लिए पुर्तगाल की टीम में

By भाषा | Updated: August 26, 2021 21:20 IST

Open in App

लिस्बन, 26 अगस्त (एपी) पुर्तगाल ने आगामी विश्व कप क्वालीफायर के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो को टीम में शामिल किया है।रोनाल्डो को इससे पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका मिलेगा।कोच फर्नांडो सांतोस ने गुरुवार को रोनाल्डो को पुर्तगाल की टीम में जगह दी। टीम में कई उन खिलाड़ियों को जगह मिली है जो यूरोपीय चैंपियनशिप में खेले थे।रोनाल्डो ने यूरो 2020 में पुर्तगाल की ओर से 109वां गोल दागा था। उन्होंने इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल के ईरान के स्ट्राइकर अली डेई के रिकॉर्ड की बराबरी की।यूरो 2020 में खेलने वाले जाओ फेलिक्स चोटिल हैं जबकि सांतोस ने नेल्सन सेमेडो, विलियम कार्वाल्हो और रेनातो सांचेज को टीम में जगह नहीं दी है। यूरो 2020 से बाहर रहे रिकार्डो परेरा और जाओ मारियो की टीम में वापसी हुई है।पुर्तगाल सितंबर में आयरलैंड और अजरबेजान से भिड़ेगा और साथ ही विश्व कप मेजबान कतर से भी खेलेगा।टीम इस प्रकार है: गोलकीपर: एंथोनी लोपेज, रुई पेट्रीसियो, डियागो कोस्टा।डिफेंडर: जाओ कैंसलो, रिकार्डो परेरा, डोमिंगोस डुआर्टे, गोंकालो इनासियो, पेपे, रेबेन डायस, नूनो मेंडेस, राफेल गुएरेरो।मिडफील्डर्स: डेनिलो परेरा, जाओ पल्हिन्हा, रेबेन नेवेस, ब्रूनो फर्नांडिस, जाओ मौटिन्हो, जाओ मारियो, ओटावियो।फारवर्ड: पेड्रो गोंसाल्वेस, आंद्रे सिल्वा, बर्नार्डो सिल्वा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, डिओगो जोटा, गोंकालो गेडेस और राफा सिल्वा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने रिटायरमेंट प्लान का कर दिया ऐलान, 2026 वर्ल्ड कप होगा उनका आखिरी विश्वकप

भारतPM मोदी आज 'ज्ञान भारतम' पोर्टल करेंगे लॉन्च, जानिए क्या है और इसका महत्व

विश्व31 साल की जॉर्जिना रोड्रिग्स से रोनाल्डो ने की सगाई, हीरे अंगूठी की कीमत का खुलासा, जानें

विश्वNations League title: 138वां अंतरराष्ट्रीय गोल, स्पेन को हराकर पुर्तगाल नेशंस लीग चैंपियन, मैदान पर रो दिए रोनाल्डो, देखें वीडियो

विश्वPortugal general election: पुर्तगाल की 230 सीट वाली ‘नेशनल असेंबली’ में 89 सीट पर जीत, सत्तारूढ़ ‘डेमोक्रेटिक अलायंस’ की जीत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!