लाइव न्यूज़ :

रोहित शर्मा समेत पांच को मिलेगा खेल रत्न, इन 27 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

By भाषा | Updated: August 21, 2020 18:50 IST

Khel Ratna, Arjuna Award: इस बार के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है, रोहित शर्मा समेत 5 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न, 27 खिलाड़ियों को दिया जाएगा अर्जुन पुरस्कार

Open in App
ठळक मुद्देरोहित, मनिका, रानी रामपाल, विनेश फोगाट और मरियप्पन थंगवेलु को मिलेगा खेल रत्नइशांत शर्मा, दुती चंद, मनु भाकर समेत 27 खिलाड़ियों को दिया जाएगा अर्जुन पुरस्कार

नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को पूर्व में खेल रत्न हासिल करने वाली साक्षी मलिक और मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार नहीं देने का फैसला किया जिससे इस साल यह पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की संख्या 27 रह गयी है।

खेल मंत्रालय ने हालांकि देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न के लिये जिन पांच खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की गयी थी, उन्हें स्वीकार कर लिया है।

पिछले सप्ताह न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) मुकुंदकम शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति ने अर्जुन पुरस्कार के लिये 29 खिलाड़ियों के नाम खेल मंत्रालय के पास भेजे थे।

साक्षी मलिक, मीराबाई चानू को नहीं मिलेगा खेल रत्न

इस सूची में रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक और 2017 की विश्व भारोत्तोलन चैंपियन मीराबाई चानू का नाम भी शामिल था लेकिन इन दोनों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करने का अंतिम फैसला खेल मंत्री किरेन रीजीजू पर छोड़ दिया गया था।

असल में इन दोनों खिलाड़ियों को पहले ही देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न मिल चुका था। इन दोनों के नाम को सूची में शामिल करने की आलोचना भी हुई थी।

रोहित शर्मा समेत पांच खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न

इस साल खेल रत्न पाने वाले पांच खिलाड़ियों में स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थंगवेलु, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल शामिल हैं।

मंत्रालय ने अपनी औपचारिक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी पुष्टि की है। कोविड-19 महामारी के कारण पहली बार पुरस्कार वितरण समारोह 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर वर्चुअल आयोजित किया जाएगा। पहले इसके लिये राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाता था। 

पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है : राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार: रोहित शर्मा (क्रिकेट), विनेश फोगाट (कुश्ती), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), रानी रामपाल (हॉकी), मरियप्पन थंगवेलु (पैरा एथलीट)।

अर्जुन पुरस्कार: इशांत शर्मा (क्रिकेट), अतानु दास (तीरंदाजी), दीपक हुड्डा (कबड्डी), दीपक ठाकुर (हॉकी), दिविज शरण (टेनिस), आकाशदीप सिंह (हॉकी) , लोवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), मनु भाकर (निशानेबाजी), सौरभ चौधरी (निशानेबाजी), मनीष कौशिक (मुक्केबाजी), संदेश झिंगन (फुटबॉल), दत्तू भोकानल (रोइंग), राहुल अवारे (कुश्ती), दुती चंद (एथलेटिक्स), दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), शिवा केशवन (शीतकालीन खेल), मधुरिका पाटकर (टेबल टेनिस), मनीष नरवाल (पैरा निशानेबाज), संदीप चौधरी (पैरा एथलीट), सुयश जाधव (पैरा तैराक), चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (बैडमिंटन), विशेष भृगुवंशी (बास्केटबॉल), अजय सावंत (टेंट पेगिंग), अदिति अशोक (गोल्फ), काले सारिका (खो खो), दिव्या काकरान (कुश्ती)। 

टॅग्स :राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्डअर्जुन अवॉर्डरोहित शर्मारानी रामपालविनेश फोगाट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट36 मैच में 25 जीत, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत रिकॉर्ड?, वानखेड़े में केकेआर के खिलाफ MI की 11वीं जीत?

क्रिकेटMI vs KKR: 13 साल इंतजार और फल मीठा?, 2013 से लेकर 2020 के बीच 5 बार खिताब जीता, पहले मैच में हार का सिलसिला जारी, हार्दिक पंड्या ने कहा-रोहित और रिकलटन में दम

क्रिकेटरहाणे के 67 रन बेकार! मुंबई ने 19.1 ओवर में कर दिया काम तमाम

क्रिकेटMI vs KKR: 220 रन भी कम पड़े! रोहित-रिकेलटन ने मचाया तूफान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!