लाइव न्यूज़ :

43 वर्षीय रोहन बोपन्ना ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष युगल जीतने वाले सबसे उम्रदराज ग्रैंड स्लैम चैंपियन बने

By रुस्तम राणा | Updated: January 27, 2024 18:44 IST

यह जोड़ी के रूप में बोपन्ना और एबडेन का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब भी है। बोपन्ना अब ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष युगल खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं और साथ ही 7 वर्षों में अपने देश के लिए पहला ग्रैंड स्लैम भी जीता है।

Open in App
ठळक मुद्देबोपन्ना और एबडेन ने शिखर मुकाबले में 7-6, 7-5 से जीत दर्ज कीपुरुष युगल फाइनल में इतालवी जोड़ी सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावसोर को हरायायह जोड़ी के रूप में बोपन्ना और एबडेन का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है

Australian Open 2024: रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन ने शनिवार को पुरुष युगल फाइनल में इतालवी जोड़ी सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावसोर को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। बोपन्ना और एबडेन ने शिखर मुकाबले में 7-6, 7-5 से जीत दर्ज की, जिसके साथ भारतीय अनुभवी 43 साल और 329 दिन की उम्र में इतिहास में सबसे उम्रदराज ग्रैंड स्लैम विजेता बन गए।

यह जोड़ी के रूप में बोपन्ना और एबडेन का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब भी है। बोपन्ना अब ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष युगल खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं और साथ ही 7 वर्षों में अपने देश के लिए पहला ग्रैंड स्लैम भी जीता है।

इस जीत से पहले, बोपन्ना ने कभी भी किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में पुरुष युगल खिताब नहीं जीता था, हालांकि इससे पहले वे दो बार फाइनल में पहुंचे थे, दोनों बार 2013 और 2023 में यूएस ओपन में फाइनल में पहुंचे थे। इससे पहले बोपन्ना का पहला बड़ा खिताब 2017 फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल ट्रॉफी थी जो उन्होंने गैब्रिएला डाब्रोव्स्की के साथ जीता था।

टॅग्स :रोहन बोपन्नाऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!