लाइव न्यूज़ :

रिकियार्डो ने इटैलियन ग्रां प्री जीती, वर्स्टापेन और हैमिल्टन दुर्घटना का शिकार हुए

By भाषा | Updated: September 12, 2021 21:10 IST

Open in App

मोंजा, 12 सितंबर (एपी) चैम्पियनशिप में शीर्ष पर चल रहे मैक्स वर्स्टापेन और गत चैम्पियन लुईस हैमिल्टन रविवार को इटैलियन ग्रां प्री में दुर्घटना का शिकार हुए जिसमें मैकलारेन के डेनियल रिकियार्डो ने जीत हासिल की।

यह मैकलारेन की करीब नौ वर्षों में पहली जीत है। इससे पहले 2012 में उसके लिये जेनसन बटन ने ब्राजील में जीत हासिल की थी।

मोनाको में 2018 के बाद रिकियार्डो की भी यह पहली जीत है। वह टीम के साथी लैंडो नौरिस से 1.747 सेकेंड और वालटेरी बोटास से 4.921 सेकेंड आगे रहे। बोटास ने नये इंजन के कारण लगे जुर्माने के बाद ग्रिड में अंतिम स्थान से शुरूआत करने के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया।

लेकिन रेस का ‘टर्निंग प्वाइंट’ 26वीं लैप में आया जब हैमिल्टन ट्रैक पर वर्स्टापेन के बिलकुल आगे आ गये। रेड बुल के ड्राइवर ने मोड़ पर अंदर की ओर आने की कोशिश की जबकि सात बार के चैम्पियन हैमिल्टन ने बचने का प्रयास किया। पर दोनों की कार के बीच संपर्क हुआ और दोनों की कारें दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। कार की कॉकपिट पर सुरक्षा के लिये बनी रिंग के कारण हैमिल्टन गंभीर चोट से बच गये।

गुस्साये वर्स्टापेन ने टीम रेडियो पर कहा, ‘‘जब तुम जगह नहीं छोड़ते तो ऐसा ही होता है। ’’

दोनों ड्राइवर अपनी कार से बाहर निकलकर आये, हालांकि मर्सिडीज के हैमिल्टन ने निकलने में ज्यादा समय लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!