लाइव न्यूज़ :

एशियाई रिकार्ड तोड़कर भी फाइनल में नहीं पहुंच पायी रिले टीम, पैदल चाल में मिली निराशा

By भाषा | Updated: August 6, 2021 19:09 IST

Open in App

तोक्यो, छह अगस्त भारतीय पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम ने शुक्रवार को यहां एशियाई रिकार्ड तोड़ा लेकिन वह तोक्यो ओलंपिक के फाइनल में नहीं पहुंच पायी जबकि पैदल चाल के एथलीटों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया।

मोहम्मद अनस याहिया, टॉम नोह निर्मल, राजीव अरोकिया और अमोल जैकब की भारतीय चौकड़ी दूसरी हीट में तीन मिनट 00.25 सेकेंड का समय निकालकर चौथे स्थान पर रही। भारतीय टीम कुल नौवें स्थान पर रही और इस तरह से आठ टीमों के फाइनल में जगह नहीं बना पायी।

दोनों हीट में शीर्ष तीन स्थानों पर रहने वाली टीमें तथा इसके दो सर्वश्रेष्ठ समय निकालने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाती हैं।

इससे पहले का एशियाई रिकार्ड कतर के नाम पर था जिसने तीन मिनट 00.56 सेकेंड के साथ एशियाई खेल 2018 में स्वर्ण पदक जीता था।

जैकब सबसे आखिर में दौड़े और उन्होंने भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 44.68 सेकेंड में दौड़ पूरी की। जब उन्होंने राजीव अरोकिया (44.84 सेकेंड) से बैटन ली तो तब टीम छठे स्थान पर चल रही थी लेकिन उन्होंने दो प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा।

राष्ट्रीय रिकार्डधारक याहिया ने 45.60 सेकेंड के साथ सबसे धीमा समय निकाला।

इससे पहले राष्ट्रीय रिकार्डधारी प्रियंका गोस्वामी महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में 17वें और भावना जाट 32वें स्थान पर रहीं।

गुरप्रीत सिंह पुरूषों की 50 किलोमीटर पैदल चाल पूरी नहीं कर सके और गर्मी तथा उमस के कारण ऐंठन की वजह से उन्होंने नाम वापस ले लिया। वह 35 किमी की दूरी दो घंटे 55 मिनट 19 सेकंड में पूरी करके 51वें स्थान पर थे। इसके बाद वह अलग बैठ गए और मेडिकल टीम ने उनकी मदद की ।

इस तरह से भारतीय पैदल चाल खिलाड़ियों का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त हुआ।

पच्चीस वर्षीय प्रियंका ने एक घंटे 32 मिनट 36 सेकेंड का समय निकाला जो उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ एक घंटे 28 मिनट और 45 सेकेंड के प्रदर्शन से अधिक था जबकि यह उन्होंने फरवरी में राष्ट्रीय ओपन पैदल चाल चैम्पियनिशप के दौरान ही बनाया था।

यह स्पर्धा हालांकि काफी गर्मी और उमस भरी परिस्थितियों में संपन्न हुई।

प्रियंका शुरू में आगे चल रहे खिलाड़ियों में शामिल थी बल्कि आठ किलोमीटर तक दूरी तय करने के बाद वह सबसे आगे थीं लेकिन धीरे धीरे वह पीछे खिसकती चली गयीं।

भावना आगे चल रही खिलाड़ियों के साथ अपनी रफ्तार बरकरार नहीं रख सकीं और शुरू से ही पीछे चल रही थीं जिससे वह एक घंटे 37 मिनट 38 सेकेंड से 32वें स्थान पर रहीं।

पच्चीस साल की भावना का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक घंटे 29 मिनट 54 सेकेंड का है।

इटली की एंतोनेला पामिसानो ने एक घंटे 29 मिनट 12 सेकेंड से स्वर्ण पदक जीता जबकि कोलंबिया की सांड्रा लोरेना अरेनास ने रजत और चीन की होंग लियू ने कांस्य पदक हासिल किया।

गुरप्रीत का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तीन घंटे 59 मिनट और 42 सेकंड का है जो उन्होंने फरवरी में राष्ट्रीय पैदलचाल चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतकर बनाया था ।

स्पर्धा शुरू होने के समय सापोरो ओडोरी पार्क पर तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस था लेकिन बाद में बढकर 30 डिग्री पहुंच गया । उमय भी 80 प्रतिशत थी । कुल 59 खिलाड़ियों में से 12 या तो पूरा नहीं कर सके या अयोग्य हो गए ।

पोलैंड के डेविड तोमाला ने स्वर्ण, जर्मनी के जोनाथन हिलबर्ट ने रजत और कनाडा के इवान डंफी ने कांस्य पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!