लाइव न्यूज़ :

रीयाल मैड्रिड ने रचा इतिहास, अल हिलाल को हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार जीता क्लब वर्ल्ड कप

By विनीत कुमार | Updated: February 12, 2023 11:30 IST

रीयाल मैड्रिड ने रिकॉर्ड पांचवीं बार क्लब विश्व कप जीत लिया है। स्पेनिश क्लब ने अल हिलाल पर 5-3 से शानदार जीत के साथ क्लब वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

Open in App

नई दिल्ली: स्पेन के फुटबॉल क्लब रीयाल मैड्रिड ने मोरक्को में शनिवार को अल हिलाल पर 5-3 से शानदार जीत के साथ रिकॉर्ड पांचवीं बार क्लब विश्व कप जीत लिया। विनीसियस जूनियर और फेडे वाल्वरडे ने दो-दो गोल किए, जबकि करीम बेंजेमा ने भी चोट से वापसी करते हुए अपने सऊदी अरब प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ एक गोल कर मैड्रिड की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पिछले सीजन में चैंपियंस लीग विजेता के रूप में क्वालीफाई करने वाले कार्लो एंसेलोटी की टीम ने पूरे मैच में जबर्दस्त आक्रमण दिखाया जिनका अल हिलाल के पास कोई जवाब नजर नहीं आया। रबात के प्रिंस मौले अब्देलह स्टेडियम में मैड्रिड ने शानदार जीत की बदौलत अगस्त में यूरोपियन सुपर कप जीतने के बाद सीजन का दूसरा खिताब हासिल किया है।

मैड्रिड ने इससे पहले 1960, 1998 और 2002 में भी तीन इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीते थे। यह टूर्नामेंट यूरोपीय और दक्षिण अमेरिकी चैम्पियन क्लबों के बीच खेला जाता था। इसका बाद में 2005 में क्लब विश्व कप में विलय हो गया था।

बहरहाल, अल हिलाल की टीम मैच में कभी बढ़त नहीं बना पाई लेकिन उसने साबित किया कि ब्राजील के क्लब फ्लेमेंगो को हराकर फाइनल में जगह बनाना तुक्का नहीं था। फाइनल में टीम की ओर से लूसियानो वीटो ने दो जबकि मोसा मारेगा ने एक गोल किया। विनिसियस ने 13वें मिनट में मैड्रिड को बढ़त दिलाई और फिर 69वें मिनट में टीम की ओर से पांचवां और अंतिम गोल दागा।

इससे पहले टेंगियर में फ्लेमेंगो ने तीसरे स्थान के मुकाबले में मिस्र के क्लब अल आहली को 4-2 से हराया। दक्षिण अमेरिकी चैंपियन फ्लेमेंगो की ओर से पेड्रो और गैब्रियल बारबोसा ने दो-दो गोल किए। अल आहली की ओर से दोनों गोल अहमद अब्देल कादिर ने दागे।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :Real MadridFootball
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!