लाइव न्यूज़ :

रैपर बादशाह और पुनीत बालन ने अल्टीमेट खो-खो में खरीदी मुंबई टीम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2022 21:53 IST

अल्टीमेट खो-खो, खेल  में विभिन्न स्तरों पर विकास के साथ, खो-खो इस स्वदेशी खेल में क्रांति लाने के अपने लक्ष्य की ओर एक बड़ा कदम उठा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देखिलाड़ियों को बड़ी चपलता के साथ खेलते हुए देखना बहुत रोमांचक होता है। मुंबई की संस्कृति तेज और कुशल है।खो-खो लीग प्रतियोगिता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के प्रयास में लीग सफलता प्राप्त कर रही है। 

मुंबईः अल्टीमेट खो-खो में प्रख्यात फिल्म निर्माता, उद्योगपति और खेलप्रेमी पुनीत बालन और मशहूर रैपर व गायक बादशाह मुंबई फ्रेंचाइजी के मालिक के रूप में लीग में शामिल हुए हैं। अल्टीमेट खो-खो में कुल छह में से मुंबई टीम छठी टीम है।

 

टूर्नामेंट इस साल आयोजित किया जाएगा और लीग के माध्यम से जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। लोकप्रिय गायक बादशाह द्वारा खो-खो खेल के लिए पहल करने के पीछे एक भावनात्मक पहलू है इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरी माँ अपने कॉलेज के दिनों में खो-खो खेला करती थीं और यह मिट्टी से जुडा हुआ, मैदानी  खेल मेरे दिल के बहुत करीब है।

न केवल मेरी यादें इस खेल से जुड़ी हुई हैं, बल्कि इसमें एक व्यक्तिगत लेकिन भावनात्मक पहलू भी है। यह वही भावनात्मक पहलू है जिसने मुझे अल्टीमेट खो-खो का हिस्सा बनने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर बोलते हुए, पुनीत बालन ने कहा, "खो-खो एक तेज गति वाला खेल है।

खिलाड़ियों को बड़ी चपलता के साथ खेलते हुए देखना बहुत रोमांचक होता है। सामान्य तौर पर, मुंबई की संस्कृति तेज और कुशल है और इसी तरह हम इस टीम को खेल खेलते देखना पसंद करेंगे। इस लीग के माध्यम से " हम खो-खो खिलाड़ियों के लिए सबसे अच्छा वातावरण, प्रशिक्षण देना चाहते हैं।

सफल प्रभावशाली युवा और गतिशील उद्यमी, पुनीत बालन आधुनिक युग के खेल निवेशकों में से एक हैं। 3,500 करोड़ रुपये के कारोबार के साथ बालन समूह का नेतृत्व करने के अलावा, वह बॅडमिंटन, टेनिस, टेबल टेनिस और हँडबॉल लीग जैसी विभिन्न खेल लीगों में टीमों के मालिक भी हैं।

इसके अलावा उन्होंने स्पोर्ट्स एम्प्लॉयमेंट स्टार्ट-अप में निवेश किया है और सक्रिय रूप से विभिन्न खिलाड़ियों का समर्थन भी किया है। अल्टीमेट खो-खो, खेल  में विभिन्न स्तरों पर विकास के साथ, खो-खो इस स्वदेशी खेल में क्रांति लाने के अपने लक्ष्य की ओर एक बड़ा कदम उठा रहा है।

इससे पूर्व इस लीग ने आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील, अडाणी समूह, जीएमआर समूह, कॅप्री ग्लोबल और केएलओ स्पोर्ट्स तथा कई अन्य कॉर्पोरेट कंपनियों तथा ओडिसा सरकार को इस लीग मे जोड़कर खो-खो लीग प्रतियोगिता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के प्रयास में लीग सफलता प्राप्त कर रही है। 

टॅग्स :मुंबईबादशाह (रैपर)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!