लाइव न्यूज़ :

रणजी ट्राफी पांच जनवरी से शुरू होगा, सीनियर क्रिकेट 27 अक्टूबर से मुश्ताक टी20 से आरंभ होगा

By भाषा | Updated: August 19, 2021 22:08 IST

Open in App

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने देश में घरेलू क्रिकेट के लिये नया कार्यक्रम जारी किया है जिसमें रणजी ट्राफी टूर्नामेंट का 2021-22 का सत्र पांच जनवरी से 20 मार्च तक खेला जायेगा। कोविड-19 महामारी के कारण पिछले सत्र में रणजी ट्राफी का आयोजन नहीं किया गया था क्योंकि 38 टीमों के लिये जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण तैयार करने में ‘लॉजिस्टिकल’ बाधाओं का सामना करना पड़ता। रणजी ट्राफी बीसीसीआई के घरेलू कैलेंडर के इस सत्र में खेला जायेगा लेकिन सीनियर पुरूष क्रिकेट 27 अक्टूबर से सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के साथ शुरू होगा जो इंडियन प्रीमियर लीग के बाद आयोजित होगा ताकि सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। विजय हजारे ट्राफी (राष्ट्रीय एक दिवसीय) एक से 29 दिसंबर तक खेली जायेगी जबकि सीनियर महिला टीम अपना पहला टूर्नामेंट - राष्ट्रीय एक दिवसीय - 20 अक्टूबर से 20 नवंबर तक खेलेगी। सत्र महिला और पुरूषों की अंडर-19 एक दिवसीय (वीनू मांकड) के साथ 20 सितंबर से शुरू होगा और इसके बाद महिला और पुरूष दोनों के लिये क्रमश: 25 और 26 अक्टूबर को अंडर-19 चैलेंजर ट्राफी आयोजित होगा। अंडर-25 (राज्य ए) वनडे नौ नवंबर से 10 दिसंबर तक जबकि सीके नायडू ट्राफी (पिछले साल की अंडर-23 से अब अंडर-25) छह जनवरी से शुरू होगी। ग्रुप : सीनियर पुरूष टूर्नामेंट (रणजी ट्राफी, विजय हजारे ट्राफी और सैयद मुश्ताक अली ट्राफी) के लिये 38 टीमों को छह ग्रुप में विभाजित किया जायेगा। छह छह टीमों के पांच एलीट ग्रुप होंगे और आठ टीमों का एक प्लेट ग्रुप होगा। अंडर-25 स्तर के लिये छह छह टीमों के पांच एलीट ग्रुप होंगे जबकि सात टीमों का एक प्लेट ग्रुप होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या महिला प्रीमियर लीग में 5 की जगह 6 टीम खेलेंगी?, आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के सह-मालिक मोहित बर्मन ने कहा- हमें भी डब्ल्यूपीएल टीम का भी मालिक बनना?

क्रिकेटIPL 2026: मैदान पर भारी पड़ी ये गलती, LSG कप्तान ऋषभ पंत पर BCCI ने लगाया जुर्माना; जानिए पूरा मामला

क्रिकेटनाडा ने डोप टेस्ट में चूकने पर यशस्वी जयसवाल और शैफाली वर्मा को जारी किया नोटिस

क्रिकेटIPL 2026 फाइनल के वेन्यू का हुआ ऐलान, जानें कहाँ और कब होंगे नॉकआउट मुकाबले

क्रिकेट100000 जुर्माना और देखो मोबाइल?, राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर एक्शन, कारण बताओ नोटिस और 48 घंटे के भीतर जवाब दो?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!