लाइव न्यूज़ :

राजपूत ने पुरुषों के 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में स्वर्ण जीता

By भाषा | Updated: February 12, 2021 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी अनुभवी राइफल निशानेबाज और तोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके संजीव राजपूत ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए राष्ट्रीय चयन ट्रायल में शुक्रवार को यहां पुरुषों के 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन का स्वर्ण पदक जीता।

दो बार के ओलंपियन राजपूत ने इस साल चार में से तीन ट्रायल्स में जीत दर्ज की। उन्होंने सभी ट्रायल्स के फाइनल में जगह बनायी थी।

राजपूत ने अपने सभी चार ट्रायल्स में सर्वश्रेष्ठ क्वालीफाईंग स्कोर 1182 बनाया और शीर्ष पर रहकर आठ खिलाड़ियों में फाइनल में प्रवेश किया। मध्य प्रदेश के युवा निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने 1181 अंक बनाकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया। ऐश्वर्य भी तोक्यो ओलंपिक के लिये कोटा हासिल कर चुके 15 निशानेबाजों में शामिल हैं।

राजजूत ने फाइनल में भी अपना कौशल दिखाया और 463.1 अंक बनाकर शीर्ष पर रहे। नीरज कुमार ने 459.6 अंक बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया।

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में विश्व की नंबर एक इलावेनिल वलारिवान ने भी अपनी अच्छी फार्म बरकरार रखी। गुरुवार को तीसरे ट्रायल्स के फाइनल में विश्व रिकार्ड से बेहतर स्कोर बनाने के बाद उन्होंने चौथे ट्रायल्स में भी 251.6 अंक बनाकर जीत दर्ज की। वह क्वालीफिकेशन में भी 632.1 अंक बनाकर शीर्ष पर रही थी।

तोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुकी यशस्विनी देसवाल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल के चौथे ट्रायल्स के फाइनल में 242.9 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता।

ओएनजीसी की श्वेता सिंह 240.6 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर रही। तीसरे ट्रायल्स की विजेता मनु भाकर ने फाइनल में जगह बनायी लेकिन वह आखिर में सातवें स्थान पर रही।

पुरुषों के 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में दिल्ली के अर्पित गोयल ने पहला, आदर्श सिंह ने दूसरा और विजयवीर सिद्धू ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रूज दुर्घटना: मरीना, बेटा त्रिशन और मां मधुर मैसी की मौत, गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने गया था परिवार, दिल्ली लौटने से पहले घूमने का फैसला किया

भारतलेखक-गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

विश्वजर्मनी से 12 माह में 5,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा-ईरान से हार रहे?

कारोबारयूपी चुनाव 2027 पर नजर, जनगणना के साथ ‘जाति गणना’?, निदेशक शीतल वर्मा ने कहा- हर आम नागरिक तक पहुंच रहे, घरों की गिनती और घरेलू संपत्ति की जानकारी

कारोबारट्रेनों पर पथराव के 400 से अधिक मामले में जीआरपी में दर्ज, यूपी में ट्रेनों पर पथराव जानलेवा अपराध, होगी उम्रकैद?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!