लाइव न्यूज़ :

Asian Games: पिस्टल शूटिंग में भारत की राही जीवन सरनोबत ने जीता गोल्ड, मनु भाकर मेडल से चूकीं

By सुमित राय | Updated: August 22, 2018 14:46 IST

18वें एशियन गेम्स के महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में भारत की राही जीवन सरनोबत ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Open in App

जकार्ता, 22 अगस्त। इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स के महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में भारत की राही जीवन सरनोबत ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। राही ने बेहद रोचक मुकाबले में थाईलैंड की नापस्वान यांगपाईबून को शूटऑफ में 3-2 से हराया। दोनों खिलाड़ियों का स्कोर 34-34 से बराबर पर था, जिसके बाद गोल्ड मेडल के लिए दो शूटऑफ में विजेता का फैसला निकला।

राही एशियाई खेलों में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 4 हो गई। इससे पहले बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और सौरभ चौधरी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में थाइलैंड की नापस्वान यांगपाईबून ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि ब्रॉन्ज मेडल किम मिन जुंग ने ब्रान्ज मेडल अपने नाम किया। वहीं भारत की अन्य निशानेबाज मनु भाकर छठे स्थान पर रहीं और मेडल जीतने से चूक गईं।

इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड में मनु भाकर और राही जीवन सरनोबत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में क्वालीफाई किया था। मनु ने प्रिसिशन में 297 अंकों के साथ पहला और रैपिड में 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया था। वहीं राही ने प्रिसिशन में 288 अंकों के साथ सातवां स्थान हासिल किया था। जबकि रैपिड में उन्हें 580 अंकों के साथ सातवां स्थान ही हासिल हुआ था।

टॅग्स :एशियन गेम्सनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!