लाइव न्यूज़ :

राडूकानू अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालीफायर

By भाषा | Updated: September 9, 2021 10:19 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, नौ सितंबर (एपी) ब्रिटेन की 18 वर्ष की एम्मा राडुकानू अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालीफायर बन गई जिन्होंने टूर्नामेंट में अभी तक एक सेट भी नहीं गंवाया ।

दुनिया की 150वें नंबर की खिलाड़ी राडूकानू ने तोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता बेलिंडा बेंचिच को 6 . 3, 6 . 4 से मात दी ।

कोरोना महामारी और हाई स्कूल की पढाई के कारण जून तक डेढ साल से एक भी मैच नहीं खेल सकी राडूकानू की रैंकिंग 350 के बाहर थी । ओपन युग की 1968 में शुरूआत के बाद वह अमेरिकी ओपन में अंतिम चार तक पहुंची शीर्ष 100 से बाहर की रैंकिंग वाली तीसरी महिला और चौथी क्वालीफायर है ।

अमेरिकी ओपन में अब तक खेले सभी 16 सेट उन्होंने जीते हैं । वह अब यूनान की मारिया सक्कारी से खेलेंगी जो इस साल फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में पहुंची थी ।

सक्कारी ने दो बार की ग्रैंडस्लैम उपविजेता कैरोलिना प्लिसकोवा को 6 . 4, 6 . 4 से हराया ।

दूसरे सेमीफाइनल में कनाडा की 19 वर्ष की लैला फर्नांडिस का सामना दूसरी रैंकिंग वाली बेलारूस की एरिना सबालेंका से होगा ।

पुरूष क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक चैम्पियन और अमेरिकी ओपन 2020 उपविजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने गैर वरीय लॉयड हैरिस को 7 . 6, 6 . 3, 6 . 4 से हराया । अब उनका सामना दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच या इटली के माटेओ बेरेटिनी से होगा । जोकोविच और बेरेटिनी क्वार्टर फाइनल में आमने सामने होंगे । विम्लबडन फाइनल में जोकोविच ने इसी प्रतिद्वंद्वी को हराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!