लाइव न्यूज़ :

पीवी सिंधु होंगी कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय ध्वजवाहक

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: March 24, 2018 11:03 IST

PV Sindhu: कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में पीवी सिंधु होगीं भारतीय ध्वजवाहक

Open in App

नई दिल्ली, 24 मार्च: रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडल विजेता और स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी। पिछले हफ्ते ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचने वाली सिंधु को इन खेलों के लिए शुक्रवार को हुई बैठक में भारतीय ध्वजवाहक चुना गया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में सिंधु को भारत के लिए पदक जीतने का सबसे प्रमुख दावेदारों में से एक माना जा रहा है। सिंधु ने 2014 में ग्लास्गो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 

ये पिछले तीन कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार होगा जब कोई बैडमिंटन खिलाड़ी भारतीय ध्वजवाहक बनेगा। 2006 के मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स में एथेंस ओलंपिक के सिल्वर मेडल विजेता और वर्तमान में केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय ध्वजवाहक बने थे।  

वहीं 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में 2008 बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा भारतीय ध्वजवाहक थे। वहीं 2014 के ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में लंदन ओलंपिक के सिल्वर मेडल विजेता सुशील कुमार भारतीय ध्वजवाहक थे। 

टॅग्स :पीवी सिंधुकॉमनवेल्थ गेम्सबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!