लाइव न्यूज़ :

पंजाब ने आंध्र को आसानी से हराया, झारखंड ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: February 24, 2021 18:33 IST

Open in App

इंदौर, 24 फरवरी पंजाब ने लगातार मिली शिकस्त के बाद वापसी करते हुए बुधवार को यहां विजय हजारे ट्राफी के ग्रुप बी मैच में आंध्र को सात विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की।

बल्लेबाजी का न्यौता देने के बाद पंजाब ने सिद्धार्थ कौल (27 रन देकर चार विकेट) और बरिंदर सरन (29 रन देकर तीन विकेट) की अनुशासित गेंदबाजी की मदद से आंध्र को 49वें ओवर में 175 रन पर समेट दिया।

इसके बाद पंजाब ने कप्तान मनदीप सिंह के नाबाद 64 रन (81 गेंद में आठ चौके) की मदद से 36 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की।

ग्रुप के दूसरे मैच में सैयद अली ट्राफी विजेता तमिलनाडु को टूर्नामेंट में दूसरी शिकस्त का सामना करना पड़ा। मध्य प्रदेश ने उसे 14 रन से मात दी।

मध्य प्रदेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान पार्थ साहनी और आदित्य श्रीवास्तव के 46-46 रन की मदद से 225 रन पर सिमट गयी थी।

तमिलनाडु को एम शाहरूख खान की नाबाद 67 रन (77 गेंद, तीन चौके, पांच छक्के) की पारी भी लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सकी।

ग्रुप के तीसरे मैच में झारखंड ने विदर्भ को तीन विकेट से हरा दिया जिससे वह तीन मैचों में तीन जीत से तालिका में शीर्ष पर है।

विदर्भ ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 288 रन बनाये जिसमें एस आर रामास्वामी ने 82 और अक्षय वाडकर ने 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेलीं।

झारखंड ने कुमार देवब्रत के 100 रन की मदद से 49.3 ओवर में सात विकेट पर 294 रन बनाकर चार अंक अपनी झोली में डाले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!