लाइव न्यूज़ :

विमान में साथी पैसेंजर को घूंसा मारने के लिए माइक टायसन को नहीं करना होगा आपराधिक आरोपों का सामना, जानें पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 11, 2022 17:23 IST

विमान में साथी पैसेंजर को घूंसा मारने के लिए पूर्व हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन को आपराधिक आरोपों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कैलिफोर्निया में एक अभियोजक ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देप्लेन के साथी पैसेंजर की हरकतों के कारण माइक टायसन को गुस्सा आ गया था, जिसकी वजह से उन्होंने जमकर मुक्के बरसा दिए था।कुछ दिनों पहले टायसन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था।

लॉस एंजेलिस: पूर्व हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन पर एक साथी विमान यात्री को बार-बार घूंसा मारने के लिए आपराधिक आरोपों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कैलिफोर्निया में एक अभियोजक ने मंगलवार को कहा। मालूम हो, सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले टायसन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में उन्हें प्लेन में बैठे एक साथी पैसेंजर पर जमकर मुक्के बरसाते हुए देखा गया। 

जानकारी के अनुसार, प्लेन के साथी पैसेंजर की हरकतों के कारण उन्हें गुस्सा आ गया था, जिसकी वजह से उन्होंने जमकर मुक्के बरसा दिए था। वीडियो में टायसन को पैसेंजर के चेहरे पर लगातार मुक्का बरसाते हुए दिखे। वहीं, सैन मेटो काउंटी के जिला अटॉर्नी स्टीव वागस्टाफ ने एएफपी को बताया कि पूर्व लड़ाकू के खिलाफ कोई आरोप नहीं होगा। वागस्टाफ ने कहा, "हमने सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग और सैन मेटो काउंटी शेरिफ कार्यालय की पुलिस रिपोर्टों की समीक्षा की है और हवाई जहाज पर दूसरों से कानून प्रवर्तन द्वारा एकत्र किए गए विभिन्न वीडियो देखे हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि हमारा निर्णय है कि हम टकराव के आसपास की परिस्थितियों के आधार पर टायसन के खिलाफ कोई आरोप दायर नहीं करेंगे। वागस्टाफ ने ये भी कहा कि इनमें घटना के लिए पीड़ित का आचरण, मिस्टर टायसन और पीड़ित के बीच की बातचीत, साथ ही पीड़ित और मिस्टर टायसन दोनों के अनुरोध शामिल हैं कि इस मामले में कोई आरोप दायर नहीं किया जाए।

अब तक के सर्वश्रेष्ठ हेवीवेट में से एक माने जाने वाले टायसन को उनके अनिश्चित व्यवहार के लिए भी जाना जाता है। साल 1997 में खेले गए एक मैच में टायसन ने गुस्से में आकर अपने विपक्षी बॉक्सर इवांडर हॉलीफील्ड का कान काट लिया था। यही नहीं, माइक टायसन पर ड्रग्स लेने और रेप के आरोप भी साबित हो चुके हैं। इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। 

टॅग्स :माइक टायसनहवाई जहाज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: महुआ मोइत्रा को फ्लाइट में देख यात्रियों ने लगाए 'चोर' के नारे, टीएमसी नेता ने लिया कड़ा एक्शन

भारतIGI एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले इंजन में लगी आग, दिल्ली-ज्यूरिख जाने वाली स्विस फ्लाइट के 6 यात्री घायल

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!