लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पृथु गुप्ता बने भारत के 64वें ग्रैंडमास्टर बने, विश्वनाथन आनंद ने खास अंदाज मे दी बधाई

By भाषा | Updated: July 19, 2019 17:23 IST

Prithu Gupta: दिल्ली के पृथु गुप्ता 2500 अंक की ईएलओ रेटिंग पार करने के बाद भारत के 64वें ग्रैंडमास्टर बन गये हैं, विश्वनाथन आनंद ने की तारीफ

Open in App

नई दिल्ली, 19 जुलाई: दिल्ली के पृथु गुप्ता पुर्तगाल लीग 2019 के पांचवें दौर में आईएम लेव यांकेलेविच को हराकर 2500 अंक की ईएलओ रेटिंग पार करने के बाद भारत के 64वें ग्रैंडमास्टर बन गये। पृथु ने नौ साल की उम्र से शतरंज खेलना शुरू किया था, उन्होंने यह उपलब्धि 15 साल चार महीने और 10 दिन में हासिल की।

31 वर्ष पहले विश्वनाथन आनंद भारत के पहले ग्रैंडमास्टर बने थे। आनंद ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया, 'अब हम पूरे हो गये। 64वां ग्रैंडमास्टर। हमारे नये ग्रैंडमास्टर पृथु गुप्ता आपका स्वागत है।’’

जवाब में पृथु ने भी आनंद का शुक्रिया अदा किया। इस युवा खिलाड़ी ने लिखा, ‘‘शुक्रिया आनंद सर। आप हमेशा ही प्रेरणा का बड़ा स्रोत रहे हो। ’’

पृथु ने पिछले साल जिब्राल्टर मास्टर्स में अपनी पहली ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल की थी। इसी वर्ष बिएल मास्टर्स में उन्होंने दूसरी नार्म हासिल की थी। उन्हें इस महीने के शुरू में पोर्टिसियो ओपन में अंतिम नार्म मिली थी। डी गुकेश भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर है जिन्होंने 12 साल सात महीने और 17 दिन में यह उपलब्धि इस साल जनवरी में हासिल की थी।

टॅग्स :शतरंजविश्वनाथन आनंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभूपनाथ, गुलाम सुभानी और आसमा आकांक्षा ने मारी बाजी, केएस कॉलेज दरभंगा में ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

भारतDivya Deshmukh: दिव्य, अनुपम और अतुलनीय है दिव्या की उपलब्धि, विश्व चैंपियन का ताज रातोंरात हासिल नहीं हुआ

क्राइम अलर्टDivya Deshmukh: कौन हैं दिव्या देशमुख? भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर, जिन्होंने 2025 महिला शतरंज विश्व कप जीता

भारतदिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, कोनेरू हम्पी को हराकर जीता महिला विश्व कप 2025 का खिताब

भारतफिडे महिला विश्व कप फाइनलः कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख में खिताबी मुकाबला?, पहली बार भारतीय चैंपियन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!