लाइव न्यूज़ :

खेलो इंडिया योजना में संशोधन की तैयारी, खिलाड़ियों को मिल सकता है बड़ा फायदा

By भाषा | Updated: February 3, 2020 18:57 IST

गौरतलब है कि ‘खेलो इंडिया’ स्कीम अपने वर्तमान स्वरूप में अक्तूबर 2017 में तीन साल की अवधि के लिए 1428.09 करोड़ रुपये के वित्तीय आवंटन के साथ शुरू की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देगौरतलब है कि ‘खेलो इंडिया’ स्कीम अपने वर्तमान स्वरूप में अक्तूबर 2017 में तीन साल की अवधि के लिए 1428.09 करोड़ रुपये के वित्तीय आवंटन के साथ शुरू की गई थी।रीजीजू ने बताया कि वर्तमान में ‘खेलो इंडिया’ स्कीम के तहत 2747 खिलाड़ी लाभान्वित हो रहे है जिनमें से 1335 खिलाड़ियों को आवासीय प्रशिक्षण सुविधाएं मिल रही हैं।

वित्त वर्ष 2019-2020 के बाद ‘खेलो इंडिया’ योजना में संशोधन की तैयारी की जा रही है। युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री किरेन रीजीजू ने राज्यसभा को सोमवार को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘खेलो इंडिया’ योजना के थर्ड पार्टी मूल्यांकन के लिए सोसायटी फॉर इकोनॉमिक डेवलपमेंट एंड एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट (एसईडीईएम) की नियुक्ति की गई है। रीजीजू ने बताया कि वर्तमान में ‘खेलो इंडिया’ स्कीम के तहत 2747 खिलाड़ी लाभान्वित हो रहे है जिनमें से 1335 खिलाड़ियों को आवासीय प्रशिक्षण सुविधाएं मिल रही हैं।

युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री के अनुसार, इस स्कीम में प्रस्तावित संशोधन होने से प्रशिक्षु खिलाड़ियों और संबंधित स्पर्धाओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। गौरतलब है कि ‘खेलो इंडिया’ स्कीम अपने वर्तमान स्वरूप में अक्तूबर 2017 में तीन साल की अवधि के लिए 1428.09 करोड़ रुपये के वित्तीय आवंटन के साथ शुरू की गई थी। अभी तक 1358.31 करोड़ रुपये का व्यय किया जा चुका है और इस समय योजना के तीसरे तथा अंतिम वर्ष की शेष अवधि के लिए 69.78 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं। 

टॅग्स :किरेन रिजिजूखेलखेलो इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!