लाइव न्यूज़ :

प्रीमियर लीग ने फीफा की नहीं सुनी, विश्व कप क्वालीफायर्स के लिये नहीं छोड़ेगा खिलाड़ी

By भाषा | Updated: August 25, 2021 11:19 IST

Open in App

जेनेवा, 25 अगस्त (एपी) इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) ने कहा कि वह इंग्लैंड की ‘लाल सूची’ में शामिल देशों के खिलाड़ियों को विश्व कप क्वालीफायर्स में भाग लेने की अनुमति नहीं देगा।दुनिया की सबसे धनी लीग की मंगलवार को की गयी इस घोषणा से पता चलता है कि विश्व की सर्वोच्च फुटबॉल संस्था फीफा कोरोना वायरस से जुड़े पृथकवास और क्लबों की चिंताओं को नजरअंदाज करके आगामी सप्ताहों में अधिक से अधिक विश्व कप क्वालीफायर्स के आयोजन के लिये कितना अधिक विरोध झेल रही है।स्पेनिश लीग ने भी कहा है कि यदि उसका कोई क्लब दक्षिण अमेरिकी टीमों के अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये अपने खिलाड़ियों को छोड़ने से इन्कार करता है तो वह उसका समर्थन करेगा। क्लबों को खिलाड़ियों को नहीं छोड़ने पर फीफा के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन लिवरपूल पहले ही मिस्र को कह चुका है कि वह अगले सप्ताह के मैच के लिये मोहम्मद सलाह को नहीं छोड़ेगा क्योंकि उन्हें इंग्लैंड लौटने पर 10 दिन के अनिवार्य पृथकवास पर रहना होगा। प्रीमियर लीग के अन्य क्लबों ने भी लिवरपूल का समर्थन किया है। उन्होंने इस मामले में एकजुटता दिखाकर कोविड-19 को लेकर इंग्लैंड की लाल सूची में शामिल 26 देशों के 60 खिलाड़ियों को छोड़ने से इन्कार दिया। ये खिलाड़ी 19 क्लबों से जुड़े हैं। दक्षिण अमेरिका के 10 देश इंग्लैंड की लाल सूची में शामिल हैं। लाल सूची में शामिल देशों से आने वाले व्यक्तियों को इंग्लैंड में 10 दिन तक अनिवार्य पृथकवास पर रहना पड़ता है।इसका सबसे बुरा प्रभाव ब्राजील पर पड़ेगा जिसे गोलकीपर एलिसन (लिवरपूल), एडर्सन (मैनचेस्टर सिटी), कप्तान थियागो सिल्वा (चेल्सी), मिडफील्डर फ्रेड (मैनचेस्टर यूनाइटेड), फैबिन्हो (लिवरपूल) तथा फॉरवर्ड रॉबर्टो फ़िरमिनो (लिवरपूल), गेब्रियल जीसस (मैनचेस्टर सिटी) और रिचर्डसन (एवर्टन) के बिना खेलना पड़ेगा। प्रीमियर लीग के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड मास्टर्स ने कहा, ‘‘क्लब अनिच्छा से लेकिन इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि इन नयी परिस्थितियों में खिलाड़ियों को छोड़ना पूरी तरह से अनुचित होगा।’’उन्होंने कहा, ‘‘पृथकवास पर रहने से खिलाड़ियों की फिटनेस प्रभावित होगी। हम अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर की वर्तमान चुनौतियों को समझते हैं और व्यावहारिक समाधान के पक्षधर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

विश्वFIFA ने शुरू किया पीस अवॉर्ड, डोनाल्ड ट्रंप को सम्मानित करने की अटकलें तेज

विश्व31 साल की जॉर्जिना रोड्रिग्स से रोनाल्डो ने की सगाई, हीरे अंगूठी की कीमत का खुलासा, जानें

विश्वकौन हैं ओलिविया स्मिथ?, दुनिया की सबसे महंगी फुटबॉलर, 11.57 करोड़ रुपए

विश्वफीफा विश्व कप 2026ः ऑस्ट्रेलिया, जापान, ईरान, दक्षिण कोरिया, उजबेकिस्तान, जोर्डन ने किया क्वालीफाई, पराग्वे को 1-0 से हराकर ब्राजील ने जगह बनाई, देखिए जगह पक्की करने वाली टीम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!