लाइव न्यूज़ :

Premier League 2023-24: मैनचेस्टर सिटी के हालैंड ने किया धमाल, 2 गोल दागे, मैनचेस्टर यूनाइटेड को 3-0 से करारी शिकस्त दी, 24 अंक के साथ तीसरे पायदान पर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 30, 2023 12:03 IST

Premier League 2023-24: मैनचेस्टर सिटी के एर्लिंग हालैंड ने ओल्ड ट्रैफर्ड में कमाल किया। प्रीमियर लीग डर्बी में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 3-0 से करारी शिकस्त दी।

Open in App
ठळक मुद्देयूनाइटेड की चार मैचों में पहली हार है और 15 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।टोटेनहम हॉटस्पर से दो अंक पीछे है।पेप गार्डियोला की टीम 24 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

Premier League 2023-24: मैनचेस्टर सिटी के एर्लिंग हालैंड ने ओल्ड ट्रैफर्ड में कमाल किया। पहले दो गोल दागे और प्रीमियर लीग डर्बी में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 3-0 से करारी शिकस्त दी। पेप गार्डियोला की टीम 24 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। टोटेनहम हॉटस्पर से दो अंक पीछे है। यूनाइटेड की चार मैचों में पहली हार है और 15 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।

मोराटा का गोल, एटलेटिको मैड्रिड जीता

शानदार फॉर्म में चल रहे एलवारो मोराटा के गोल की बदौलत एटलेटिको मैड्रिड ने एलावेस को 2-1 से हराकर घरेलू मैदान पर स्पेनिश लीग में लगातार 14वीं जीत दर्ज की। इससे एटलेटिको मैड्रिड ने घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा जीत के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। डिएगो सिमियोन की टीम ने मई 2012 और फरवरी 2013 के बीच घरेलू सरजमीं पर लगातार 14 जीत हासिल की थी।

मोराटा का एटलेटिको मैड्रिड के साथ पिछले सात मैच में यह सातवां गोल था। इस जीत से एटलेटिको मैड्रिड की टीम लीग तालिका में 25 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है तथा गिरोना और रियाल मैड्रिड दोनों से तीन अंक पीछे है। रियाल मैड्रिड ने वापसी करते हुए शनिवार को बार्सिलोना को 2-1 से हराया जबकि गिरोना ने सेल्टा विगो को 1-0 से मात दी थी।

थुरम के गोल से जीता इंटर मिलान

इंटर मिलान फुटबॉल क्लब मार्कस थुरम के 81वें मिनट में किये गये गोल से ए एस रोमा पर 1-0 की जीत से सीरी ए तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। थुरम ने रविवार को फेडरिको डिमार्को के क्रास पर 81वें मिनट में करीब से गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलायी।

इंटर मिलान (25 अंक) इस जीत से तालिका में युवेंटस से दो अंक ऊपर पहले स्थान पर काबिज हो गया। युवेंटस शनिवार को हेलास वेरोना को 1-0 से हराकर पहले स्थान पर पहुंच गया था, पर इंटर मिलान की जीत से रविवार को दूसरे स्थान पर खिसक गया। रोमा 11 अंक लेकर आठवें स्थान पर चल रहा है।

टॅग्स :प्रीमियरफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!