लाइव न्यूज़ :

प्रवीण और निषाद ने एशियाई रिकार्ड के साथ स्वर्ण जीता, भारत ने 23 पदक के साथ खत्म किया अभियान

By भाषा | Updated: February 14, 2021 15:46 IST

Open in App

दुबई, 14 फरवरी ऊंची कूद के युवा खिलाड़ी प्रवीण कुमार और निषाद कुमार ने अपने सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन से 12वीं फाजा अंतरराष्ट्रीय विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में रविवार को एशियाई रिकार्ड कायम करने के साथ अपने -अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किये।

प्रवीण और निषाद के स्वर्ण पदक से भारत ने इस प्रतियोगिता में अपने अभियान को 23 पदकों के साथ खत्म किया।

थाईलैंड ने 34 जबकि तुर्की, कीनिया और भारत के नाम एक समान 23 पदक रहे। मेजबान संयुक्त अरब अमीरात के नाम 14 पदक रहे।

प्रवीण ने पुरूषों के एफ42/44/64 ऊंची कूद प्रतियोगिता में 2.05 मीटर की कूद लगाकर एशियाई रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने भारत के पूर्व एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी शरद कुमार (1.76 मीटर) और हमादा हसन (1.76 मीटर) को पछाड़ा।

दिन के आखिरी प्रतियोगता में 2019 में तोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके निषाद ने 2.06 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ टी 46/47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया

उन्होंने थाईलैंड के अंगकर्न चनाबून (1.93 मीटर) और उजबेकिस्तान के ओमादबेक खासानोव (1.90 मीटर) को पछाडा।

इससे पहले महिलाओं के 400 मीटर दौड के टी13 वर्ग के स्पर्धा में सिमरन ने 1:01.56 मिनट के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। वह टी13 वर्ग के 100 मीटर स्पर्धा में इससे से पहले स्वर्ण जीत चुकी है।

महिलाओं के एफ34 वर्ग के गोला फेंक में भारतीय खिलाड़ी भाग्यश्री महावर ने 6.18 मीटर की दूरी के साथ रजत पदक हासिल किया।

पुरूषों के एफ57 वर्ग के चक्का फेंक में अतुल कौशिक ने 42 मीटर की दूरी के साथ कांस्य पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टSiwan Murder Case: बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा सोनू यादव, एनकाउंटर में मारा गया

भारतDelhi: विवेक विहार में आग का तांडव, इमारत में झुलसे 9 लोग; 12 से ज्यादा का रेस्क्यू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 3 मई को भी आम जनता के लिए ईंधन की कीमतें, चेक करें रेट चार्ट

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!