लाइव न्यूज़ :

प्रजनेश गुणेश्वरन यूएस ओपन क्वालीफायर्स के दूसरे दौर में

By भाषा | Updated: August 26, 2021 13:38 IST

Open in App

भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन ने कनाडा के ब्रायडन शनर को सीधे सेटों में हराकर यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफायर्स के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।विश्व में 156वें नंबर के गुणेश्वरन ने बुधवार की रात को विश्व में 232वें नंबर के कनाडाई खिलाड़ी को एक घंटे 37 मिनट तक चले मैच में 6-4, 7-6 से हराया। इस 31 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी का अगला मुकाबला अमेरिका के ही क्रिस्टोफर इयुबैंक्स से होगा।गुणेश्वरन ने 2019 में इस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा में जगह बनायी थी। तब वह पहले दौर में रूस के दानिल मेदवेदेव से हार गये थे। पुरुष एकल में भारत की उम्मीद अब गुणेश्वरन पर ही टिकी है क्योंकि सुमित नागल और रामकुमार रामनाथन पहले दौर से आगे बढ़ने में नाकाम रहे थे। महिला एकल में अंकिता रैना भी पहले दौर में हार गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलअमेरिकी ओपन क्वालीफायर में भारतीय चुनौती समाप्त

अन्य खेलमेदवेदेव क्वार्टर फाइनल में, ओसाका बाहर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!