लाइव न्यूज़ :

'कोई नहीं है टक्कर में, क्यों पड़े हो चक्कर में', पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए ऐसे बढ़ाया भारतीय एथलीटों का हौसला

By विनीत कुमार | Updated: July 20, 2022 11:57 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2022 में भाग लेने जा रहे भारतीय दल के साथ संवाद किया। इस संवाद में एथलीटों के साथ-साथ उनके कोच भी शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देकॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय एथलीटों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी का संवाद कार्यक्रम।पीएम मोदी ने इस दौरान एथलीटों से कहा कि जी भरकर खेलें, जमकर खेलें और बिना किसी तनाव के खेलें।राष्ट्रमंडल खेल 2022 बर्मिंघम में 28 जुलाई से लेकर 8 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे हैं।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी महीने से शुरू होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय एथलीटों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। पीएम मोदी ने सोमवार को खिलाड़ियों से मुलाकात में कहा कि वे स्ट्रेस (तनाव) छोड़ अपने पूरे स्ट्रेन्थ (मजबूती) से खेलें। पीएम ने एथलीटों से कहा कि जी भरकर खेलें, जमकर खेलें और बिना किसी तनाव के खेलें।

पीएम मोदी ने कहा, 'आप बिना स्ट्रेस के अपने पूरे स्ट्रेन्थ से खेलें। आपने जरूर ये सुना होगा कि 'कोई नहीं है टक्कर में, क्यों पड़े हो चक्कर में', इसलिए आप इसी एटिट्यूड के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लें।'

पीएम मोदी ने साथ ही कहा, '28 जुलाई को बर्मिंघम में जब कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है, तो उसी दिन तमिलनाडु में इंटरनेशनल चेस ओलंपियाड का भी आगाज हो रहा है। इसलिए आने वाले दिन भारती खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दुनिया के सामने दिखाने का मौका है।'

पीएम मोदी ने एथलीटों से क्या-क्या बातें की

पीएम मोदी के एथलीटों के इस संवाद में उनके कोच भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने करीब 45 मिनट तक हुई बातचीत में स्टीपलचेस खिलाड़ी अविनाश साबले से भारतीय सेना में उनके अनुभव के बारे में पूछा। वहीं, बैडमिंटन खिलाड़ी त्रिसा जॉली से गायत्री गोपीचंद और उनकी दोस्ती के बारे में पूछा।

पीएम ने हरियाणा की पैरा एथलीट शर्मिला और झारखंड की हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को प्रतिकूल परिस्थितियों में हार नहीं मानने के उनके जज्बे के लिये भी सराहा। भारोत्तोलक अचिंत शिउले से सिनेमा के उनके शौक को लेकर बात की तो साइकिलिस्ट डेविड बैकहम से पूछा कि नाम बैकहम है तो फुटबॉल खेलने का मन नहीं किया।

बता दें कि पिछले साल प्रधानमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल के साथ-साथ टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय पैरा-एथलीटों के दल के साथ भी बातचीत की थी।

प्रधानमंत्री ने भारतीय दल के देश लौटने के बाद भी उनके साथ मुलाकात और बातचीत की थी। राष्ट्रमंडल खेल 2022 बर्मिंघम में 28 जुलाई से लेकर 8 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन में कुल 215 एथलीट 19 खेलों की 141 स्पर्धाओं में भाग लेकर राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!