लाइव न्यूज़ :

हिमा दास ने जीता 18 दिनों में 5वां गोल्ड, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

By भाषा | Updated: July 21, 2019 20:25 IST

हिमा ने यूरोप में इस महीने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पांच स्वर्ण पदक जीते। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर इस फर्राटा धाविका को बधाई दी।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की स्टार एथलीट हिमा दास को पिछले दिनों विभिन्न प्रतियोगिताओं में पांच स्वर्ण पदक जीतने पर रविवार को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर इस फर्राटा धाविका को बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत को हिमा दास की पिछले कुछ दिनों की उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। हर कोई इस बात से बहुत खुश है कि उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पांच पदक जीते। उनको बधाई और भविष्य के प्रयासों के लिये शुभकामनाएं।’’

हिमा ने यूरोप में इस महीने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पांच स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने हाल में चेक गणराज्य में 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले उन्होंने पोलैंड में पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री और कुत्नो एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर में दो स्वर्ण पदक हासिल किये थे। उन्होंने चेक गणराज्य में 13 जुलाई को क्लादनो एथलेटिक्स प्रतियोगिता और बुधवार को इसी देश में ताबोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते थे।

टॅग्स :हिमा दासनरेंद्र मोदीएथलेटिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!