लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स के समापन पर पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज में दी भारतीय दल को शानदार प्रदर्शन की बधाई

By भाषा | Updated: September 2, 2018 20:28 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर इन खेलों के यादगार आयोजन के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को भी बधाई दी।

Open in App

नई दिल्ली, 2 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडोनेशिया में हुए 18वें एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर भारतीय दल को शुभकामनाएं दी है। भारत ने इन खेलों में 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य पदक के साथ कुल 69 पदक हासिल किया जो इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में हासिल किये गये 65 पदक से ज्यादा हैं। 

भारत ने स्वर्ण पदक के मामले में 1951 में दिल्ली में हुए पहले एशियाई खेलों की बराबरी की लेकिन भारतीय दल ने पहली बार 24 रजत पदक हासिल किए। भारत पदक तालिका में आठवें स्थान पर रहा। 

प्रधानमंत्री ने श्रृंखलाबद्ध तरीके से कई ट्वीट किये। उन्होंने कहा, 'मैं एक बार फिर भारतीय दल को शुभकामनाएं देता हूं। एशियाई खेलों के इतिहास में 2018 के खेल भारतीय इतिहास के लिए सर्वश्रेष्ठ रहे हैं। इसमें जिस खिलाड़ी ने भी हिस्सा लिया वह भारत की शान है।' 

उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में जिन खेलों में हम परंपरागत रूप से मजबूत है उसमें टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और इसके साथ ही हमने ऐसे खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है जिसमें पहले अच्छा नहीं किया था। उन्होंने कहा कि यह भारतीय खेलों के लिए बिल्कुल सकारात्मक संकेत है।

मोदी ने ट्वीट किया, 'मैं खिलाड़ियों के कोचों, सहायक स्टाफ, माता-पिता, परिवार और दोस्तों को सलाम करता हूं। लगातार हमारे चैंपियन का समर्थन करने के लिए उनका धन्यवाद। खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।' 

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर इन खेलों के यादगार आयोजन के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को भी बधाई दी। उन्होंने कहा, 'इन खेलों ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ खेल कौशल की अद्भुत भावना देखने को मिली।'

टॅग्स :एशियन गेम्सनरेंद्र मोदीइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!