लाइव न्यूज़ :

Asian Para Games: विजेता खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, दिए टिप्स, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: November 1, 2023 18:08 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि, आप देश के लिए भारत से बाहर चीन में खेल रहे थे। लेकिन मैं यहां बैठकर हर पल आपके प्रयासों और आत्मविश्वास को जी रहा था। आप सभी ने जिस तरह से देश को गौरवान्वित किया है वह बिल्कुल अभूतपूर्व है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने एशियन पैरा गेम्स में जीते 111 मेडलभारत ने इस पैरा गेम्स में 303 एथलीटों को भेजा थाजिसमें 191 पुरुष और 112 महिलाएं थी

Asian Para Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीदिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में 1 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से मिले। इस दौरान अपने बीच पीएम को पाकर सभी मेडल विजेता खिलाड़ी बेहद खुश दिखाई दे रहे थे। पीएम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि, आप देश के लिए भारत से बाहर चीन में खेल रहे थे। लेकिन मैं यहां बैठकर हर पल आपके प्रयासों और आत्मविश्वास को जी रहा था।

आप सभी ने जिस तरह से देश को गौरवान्वित किया है वह बिल्कुल अभूतपूर्व है। मैं आप लोगों से मिलने के लिए मौके ढूंढता रहता हूं। मैं आप लोगों के बीच सिर्फ एक ही काम के लिए आया हूं और वो है आपको बधाई देने के लिए।

पीएम ने आगे कहा कि बाकी खेलों में जब एक खिलाड़ी मेडल लेकर आता है तो खेल की दुनिया और अन्य खिलाड़ियों के लिए वह प्रेरणा बनता है लेकिन जब एक दिव्यांग जीतकर आता है तो वह सिर्फ खेल नहीं जीवन के हर क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन जाता है। मोदी ने कहा 2014 में एशियन पैरा गेम्स में भारत ने जितने मेडल जीते यह उससे 3 गुना ज्यादा है। 2014 की अपेक्षा में इस बार लगभग 10 गुना ज्यादा गोल्ड मेडल मिले हैं, 2014 में हम समग्र प्रदर्शन में 15वें स्थान पर थे। लेकिन आपने इस बार देश को टॉप 5 में ला दिया है। 

भारत ने एशियन पैरा गेम्स में जीते 111 मेडल

चाइना के हांगझोऊ में एशियन पैरा गेम्स में भारतीय एथलीटों ने भारत के लिए कुल 111 मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। इस पैरा गेम्स 2023 में 29 स्वर्ण, 31 रजत के साथ 51 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत ने इस पैरा गेम्स में 303 एथलीटों को भेजा था। जिसमें 191 पुरुष और 112 महिलाएं थी। वहीं साल 2018 के एशियन पैरा गेम्स में भारत ने 190 एललीटों को भेजा था। 

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमेजर ध्यानचंददिल्लीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!