लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से लड़ाई में आगे आए ये भारतीय खिलाड़ी, PM मोदी ने भी कर दी तारीफ

By भाषा | Updated: April 15, 2020 19:23 IST

भारत में कोरोना वायरस की चपेट में 11 हजार से ज्यादा लोग आ चुके हैं। वहीं 392 लोगों की जान जा चुकी है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद सहित भारत के शतरंज खिलाड़ियों की प्रशंसा की जिन्होंने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिये नये तरीके से धनराशि जुटायी।

आनंद के अलावा पांच शीर्ष खिलाड़ियों विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान, कोनेरू हम्पी और डी हरिका ने एक आनलाइन शतरंज प्रदर्शनी में हिस्सा लेकर आपात स्थिति प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) के लिये साढ़े चार लाख रुपये इकट्ठे किये।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे शतरंज खिलाड़ियों का अलग तरह के प्रयास जिसमें विश्वनाथन आनंद, विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान और डी हरिका शामिल रहीं। मुझे पूरा भरोसा है कि प्रतिभागियों के लिये यह अनुभव काफी समृद्ध करने वाला रहा होगा।’’

भारत में कोविड-19 महामारी से अभी तक 350 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है जबकि 12000 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। वायरस को फैलने से रोकने के लिये मोदी ने मंगलवार को लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियाशतरंज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!