लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने झाझरिया, गुर्जर को पैरालंपिक में पदक जीतने पर बधाई दी

By भाषा | Updated: August 30, 2021 11:15 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरालंपिक खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर देवेन्द्र झाझरिया और कांस्य पदक जीतने पर सुंदर सिंह गुर्जर को बधाई दी और कहा कि देश को दोनों खिलाड़ियों पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘देवेंद्र झाझरिया का शानदार प्रदर्शन। हमारे सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक झाझरिया ने रजत पदक जीता है। वह भारत को लगातार गौरवान्वित करते रहे हैं। उन्हें बधाई और भविष्य के लिये ढेर सारी शुभकामनाएं।’’दो बार के स्वर्ण पदक विजेता झाझरिया ने भाला फेंक के एफ46 वर्ग में रजत पदक जीता। एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने गुर्जर को बधाई देते हुए कहा, ‘‘सुंदर सिंह गुर्जर के कांस्य जीतने पर भारत हर्षित है। उन्होंने शानदार साहस और समर्पण दर्शाया है। उन्हें बधाइयां और भविष्य को लेकर शुभकामनाएं।’’गुर्जर पुरुषों के भाला फेंक के एफ46 स्पर्धा में झाझरिया के बाद तीसरे स्थान पर रहे और उन्होंने कांस्य पदक जीता। एफ46 में एथलीटों के हाथों में विकार और मांसपेशियों में कमजोरी होती है। इसमें खिलाड़ी खड़े होकर प्रतिस्पर्धा में भाग लेते हैं। बाद में प्रधानमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों से बात की और उन्हें पदक जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक झाझरिया के प्रदर्शन की सराहना करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आप महाराणा प्रताप की भूमि से हैं और आप भाला फेंकते जा रहे हैं।’’ उन्होंने गुर्जर से कहा, ‘‘आपने सुंदर काम कर दिया।’’ दोनों पदक विजेताओं ने खिलाड़ियों का लगातार उत्साहवर्धन करने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!