लाइव न्यूज़ :

मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने से ओलंपिक से पहले खुद को परखने का मौका मिलेगा : श्रीजेश

By भाषा | Updated: February 27, 2021 13:59 IST

Open in App

क्रेफेल्ड (जर्मनी) , 27 फरवरी भारतीय पुरूष हॉकी टीम के गोलकीपर पी आर श्रीजेश का मानना है कि जर्मनी और ब्रिटेन जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ खेलकर टीम को तोक्यो ओलंपिक से पहले शारीरिक, मानसिक और तकनीकी तौर पर खुद को आंकने का मौका मिलेगा ।

कोरोना महामारी के कारण एक साल बाद भारतीय पुरूष टीम रविवार से शुरू हो रहे चार मैचों के यूरोप दौरे पर दुनिया की छठे नंबर की टीम जर्मनी से खेलेगी । इसके बाद मंगलवार को फिर जर्मनी से खेलने के बाद एंटवर्पमें ब्रिटेन से दो मैच खेलने हैं ।

श्रीजेश ने कहा ,‘‘ जर्मनी और ब्रिटेन के खिलाफ ये मैच काफी महत्वपूर्ण है । इससे हमें खुद को शारीरिक , मानसिक और तकनीकी तौर पर आंकने का मौका मिलेगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम खुशकिस्मत हैं कि महामारी के बावजूद इतनी अच्छी टीमों से खेलने का मौका मिल रहा है । इससे हम ओलंपिक के लिये रणनीति बखूबी तैयार कर सकेंगे ।’’

भारत ने आखिरी मैच पिछले साल जनवरी . फरवरी में भुवनेश्वर में एफआईएच हॉकी प्रो लीग में खेला था ।

श्रीजेश ने कहा ,‘‘ एक साल से प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेल पाना शारीरिक से ज्यादा मानसिक रूप से कठिन था । हमने आपस में कई मैच खेले लेकिन यूरोप दौरे से हम अपना सही आकलन कर सकेंगे ।’’

जर्मन टीम के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ हमने उनके खेल को करीब से देखा है । हमें उनके ‘मैन टू मैन’ खेल का जवाब देने के लिये अपनी शैली में थोड़ा बदलाव करना होगा । हम शिविर में जो कुछ कर रहे थे, अब मैदान में उस पर अमल करने का समय आ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!