लाइव न्यूज़ :

PKL 2021-22: दबंग दिल्ली ने यूपी योद्धा को 37 - 33 से शिकस्त दी, यू मुम्बा ने तेलुगु टाइटन्स को 48-38 से पराजित किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2022 16:15 IST

PKL 2021-22: नवीन कुमार के चमकदार प्रदर्शन से दबंग दिल्ली ने शनिवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में यूपी योद्धा को 37 - 33 से शिकस्त दी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश की टीम के डिफेंडरों ने आक्रामक टैकल से नवीन कुमार को काफी परेशान किया।युवा रेडर ने फिर भी सुनिश्चित किया कि दिल्ली की टीम विजेता बने।यूपी योद्धा के लिये प्रदीप नरवाल और सुरेंदर गिल ने नौ नौ अंक जुटाये।

PKL 2021-22: नवीन कुमार के चमकदार प्रदर्शन से दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में यूपी योद्धा को 37 - 33 से शिकस्त दी जबकि यू मुम्बा ने तेलुगु टाइटन्स को 48 - 38 से पराजित किया।

उत्तर प्रदेश की टीम के डिफेंडरों ने अपने आक्रामक टैकल से नवीन कुमार को काफी परेशान किया लेकिन इस युवा रेडर ने फिर भी सुनिश्चित किया कि दिल्ली की टीम विजेता बने। यूपी योद्धा के लिये प्रदीप नरवाल और सुरेंदर गिल ने नौ नौ अंक जुटाये। लेकिन उनका दुर्भाग्य था कि नवीन कुमार ने अपनी टीम के लिये शानदार प्रदर्शन किया जिन्होंने 18 अंक जुटाये।

इस नतीजे से दबंग दिल्ली अंक तालिका में फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंचने में सफल रही। यूपी योद्धा की टीम पहले हाफ में 18-13 से आगे बनी हुई थी। दूसरे हाफ में नवीन ने कमाल का प्रदर्शन दिया और जब मैच में केवल पांच मिनट का खेल बचा था तब उनके सुपर 10 से दिल्ली की टीम ने तीन अंक की बढ़त हासिल कर ली थी।

इसके बाद दिल्ली ने यूपी योद्धा के रेडर को कोई मौका नहीं दिया और महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। बाद में यू मुम्बा ने आल राउंड प्रदर्शन से तेलुगु टाइटन्स को पराजित किया। राइट कार्नर रिंकू ने यू मुम्बा के लिये हाई 5 (सात अंक) अंक जुटाये जबकि रेडर अभिषेक सिंह ने सुपर 10 (13 अंक) से प्रभावित किया। टाइटन्स के लिये अच्छा प्रदर्शन स्थानापन्न मोहम्मद शिहास का रहा जिन्होंने हाई 5 (5 टैकल अंक) जुटाये।

टॅग्स :प्रो-कबड्डीप्रो कबड्डी लीगदिल्लीउत्तर प्रदेशमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!