लाइव न्यूज़ :

पेरू ने कोपा अमेरिका में कोलंबिया को हराया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 09:43 IST

Open in App

साओ पाउलो, 21 जून (एपी) पेरू ने रविवार को यहां कोलंबिया को 2-1 से हराकर कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा है।

पेरू के लिए 17वें मिनट में सर्जियो पेना ने पहला गोल दागा लेकिन 53वें मिनट में मिगुएल बोर्जा ने पेनल्टी पर गोल करके कोलंबिया को बराबरी दिला दी। कोलंबिया के डिफेंडर येरी मिना ने हालांकि 11 मिनट बाद आत्मघाती गोल करके ओलंपिक स्टेडियम में पेरू को 2-1 की बढ़त तोहफे में दे दी जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

पेरू दो मैचों के बाद ग्रुप बी में तीन अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रहा है। कोलंबिया तीन मैचों में चार अंक के साथ दूसरे स्थान पर है लेकिन उसके सिर्फ दो मैच बचे हैं। शीर्ष पर चल रहे ब्राजील के छह अंक हैं। शीर्ष चार टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी।

पेरू को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में एकतरफा मुकाबले में मेजबान ब्राजील के खिलाफ 0-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। कोपा अमेरिका 2019 के उप विजेता पेरू को दक्षिण अमेरिका विश्व कप क्वालीफायर में भी जूझना पड़ा था। टीम को कुछ हफ्ते पहले लिमा में कोलंबिया के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

रविवार को ही एक अन्य मैच में वेनेजुएला और इक्वाडोर ने 2-2 से ड्रॉ खेला। वेनेजुएला की टीम तीन मैचों में दो अंक के साथ ग्रुप में चौथे स्थान पर है जबकि इक्वाडोर का दो मैचों में एक अंक है।

ग्रुप के बुधवार को होने वाले अगले मुकाबलों में गत चैंपियन ब्राजील का सामना कोलंबिया से होगा जबकि पेरू की टीम इक्वाडोर से भिड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!