लाइव न्यूज़ :

पेन ने सिडनी टेस्ट में खराब बर्ताव के लिए माफी मांगी

By भाषा | Updated: January 12, 2021 09:23 IST

Open in App

सिडनी, 12 जनवरी आस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने भारत के खिलाफ ड्रॉ हुए सिडनी टेस्ट के दौरान मैदान पर अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनकी कप्तानी अच्छी नहीं थी और रविचंद्रन अश्विन से छींटाकशी करके वे ‘बेवकूफ जैसे’ नजर आए।

पेन को उस समय आलोचना का सामना करना पड़ा जब उन्होंने अश्विन के साथ छींटाकशी की जो चोटिल हनुमा विहारी के साथ मिलकर भारत को हार बचाने की कवायद में जुटे थे। भारत 407 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा।

पेन को आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस के लिए नहीं आना था लेकिन वह इसके लिए पहुंचे और कहा, ‘‘मैंने कल मैच के बाद तुरंत उससे (अश्विन से) बात की, मैंने उससे कहा, देखो अंत में ऐसा लगा जैसे मैं बेवकूफ हूं, क्या मैंने ऐसा नहीं किया? आप मुंह खोलते हो और फिर कैच टपका देते हो।’’

आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि उन्होंने मीडिया से बात करने का फैसला किया क्योंकि उन्हें कल की कुछ बातें स्पष्ट करनी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस टीम की अगुआई करने के अपने तरीके पर गर्व करता हूं इसलिए कल जैसे चीजें घटी उसके लिए माफी मांगना चाहता हूं।’’

पेन ने तीन कैच छोड़े जिसमें अश्विन से बहस के बाद टपकाया गया विहारी का कैच भी शामिल था।

इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि मैच का दबाव उन पर हावी हो गया और इससे उनका मूड प्रभावित हुआ।

पेन ने कहा, ‘‘मेरी कप्तानी अच्छी नहीं थी, मैंने मुकाबले के दबाव को हावी होने दिया, यह मुझ पर हावी हो गया और इससे मेरा मूड प्रभावित हुआ और इसका मेरे प्रदर्शन पर असर हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कल मैं अपनी उम्मीदों और हमारी टीम के स्तर पर खरा नहीं उतरा।’’

पेन के अनुसार सोमवार को उनका बर्ताव उस तरीके की छवि नहीं थी जिस तरह वह आस्ट्रेलियाई टीम की अगुआई करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए कल की गई गल्तियों के लिए मैं माफी मांगना चाहता हूं। निश्चित तौर पर यह उसकी छवि नहीं थी जिस तरह मैं इस टीम की अगुआई करना चाहता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!