लाइव न्यूज़ :

चोटिल होने के कारण मैनचेस्टर यूनाईटेड के लिये कई मैच नहीं खेल पायेंगे पॉल पोग्बा

By भाषा | Updated: November 10, 2021 16:35 IST

Open in App

मैनचेस्टर, 10 नवंबर (एपी) फ्रांस के लिये इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के दौरान लगी चोट के कारण मिडफील्डर पॉल पोग्बा लंबे समय तक फुटबॉल मैचों से दूर रहेंगे।

उनके मैनचेस्टर यूनाईटेड के लिये भी कई आगामी मैचों का हिस्सा नहीं होने की उम्मीद है। इंग्लिश क्लब ने बुधवार को इसकी जानकारी दी जिससे वह चैम्पियंस लीग के अंतिम दो ग्रुप मैचों के अलावा प्रीमियर लीग में चेल्सी और आर्सेनल से होने वाली भिड़ंत में भी क्लब के लिये मैदान में नहीं उतर पायेंगे।

पोग्बा फ्रांस के अगले हफ्ते कजाखस्तान और फिनलैंड के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर में भी नहीं खेलेंगे।

पोग्बा को सोमवार को सीधे पैर की जांघ में यह चोट लगी, जब वह ट्रेनिंग के दौरान गोल करने के लिये शॉट लगा रहे थे।

मैनचेस्टर यूनाईटेड ने कहा कि पोग्बा मैनेचेस्टर में उपचार करवा रहे हैं।

पोग्बा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘जैसा कि आप देख सकते हो, मुझे थोड़ी चोट लग गयी, उम्मीद करता हूं यह ज्यादा बुरी नहीं होगी। मैं शायद एक और स्कैन कराऊंगा और देखूंगा कि यह कितनी गंभीर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!