लाइव न्यूज़ :

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट सेमीफाइनल में पहुंचीं, दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी को दी मात

By आकाश चौरसिया | Updated: August 6, 2024 16:39 IST

Paris Olympics 2024: भारत से हरियाणा की बेटी विनेश फोगाट ने 50 किलोग्राम महिला वर्ग के कुश्ती के क्वार्टर फाइनल मैच में यूक्रेन की ओसाना लिवाच को हरा दिया है। इसी के साथ वो सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हो गई हैं।

Open in App

Paris Olympics 2024: कुश्ती में भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) 50 किग्रा कुश्ती महिला वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने यूक्रेन की ओसाना लिवाच को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। अब वह अपना पदक पक्का करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। इससे पहले उन्होंने आज ही अंतिम 16 मैच में जापान की युई सुसाकी को 3-2 हरा कर बड़ा उलटफेर किया था। चार बार की विश्व चैंपियन सुसाकी ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। विनेश के खिलाफ मुकाबले में आखिरी कुछ सेकंड से पहले उनके पास 2-0 की बढ़त थी।

जापान और दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी युई सुसाकी को अंतिम 16 मैच में भारत की बेटी विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने हरा दिया और इसी के साथ वो क्वार्टर फाइनल में गईं। हालांकि, उन्हें यह जीत 50 किलोग्राम महिला वर्ग कुश्ती के 16वें मैच में प्राप्त हुई। अंतिम राउंड में विनेश ने मैच में पहलवान युई सुसाकी को 3-2 से रोमांचक अंदाज में मात दी।

विनेश की ये जीत इसलिए बहुत बड़ी है क्योंकि उन्होंने जापान की ओलंपिक चैंपियन और नंबर 1 खिलाड़ी को हराया है। इतना ही नहीं युई सुसाकी आज तक अपने करियर में केवल 3 मैच ही हारी हैं, विनेश ने उन्हें चौथी मात दी। सुसाकी ने अटैकिंग खेल दिखाते हुए पहले ही बढ़त बना ली थी।

वहीं, फोगट ने बाउट की शुरुआत बहुत धीमी की थी। वो शुरू में केवल डिफेंस कर रही थीं, लेकिन आखिरी के 15 सेकेंड में उन्होंने ऐसा अटैक किया, जिसका सुसाकी के पास कोई जवाब नहीं था।

जापानी प्लेयर शुरू से अटैंकिंग मोड में रहींजापानी की प्लेयर सुसाकी शुरू से अटैकिंग मोड में रहीं, जबकि विनेश उन्हें बस पकड़कर रखने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि, इस अटैक न करने की वजह से और लगातार हो रहे हमले पर रेफरी ने उन्हें वॉर्निंग दी और सुसाकी एक प्वाइंट भी दिया। सुसाकी ने दोबारा पांव से अटैक करने की कोशिश की, लेकिन विनेश उनके पैंतरे से बच निकलीं। 

टॅग्स :पेरिस ओलंपिक 2024Parisविनेश फोगाटहरियाणाभारतफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!