लाइव न्यूज़ :

Paris Olympics 2024 LIVE Updates, Day 8: हैट्रिक से चूकीं मनु भाकर, 25 मी. पिस्टल स्पर्धा में मिला चौथा स्थान

By अंजली चौहान | Updated: August 3, 2024 13:40 IST

Paris Olympics 2024 LIVE Updates, Day 8: 22 वर्षीय मनु भाकर तीसरे हैट्रिक से भले ही दूर हो गई है लेकिन उन्होंने चौथी पोजीशन हासिल करते हुए कड़ी टक्कर दी।

Open in App

Paris Olympics 2024 LIVE Updates, Day 8: ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के 33वें संस्करण में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर आज इतिहास रचने से बस कुछ ही कदम दूर रह गई। मनु ने 25 मीटर पिस्टल फाइनल मुकाबले में कड़ी टक्कर देते हुए चौथा स्थान हाासिल किया। हालांकि, मनु मेडल की हैट्रिक लगाने में नाकामयाब रही। लेकिन ऐसा पहली बार है कि ओलपिंक गेम को कोई भारतीय तीन बार मेडल हासिल करने के  लिए निशानेबाजी में इतनी आगे गया है।  आठ सीरीज के बाद मनु और हंगरी की वेरोनिका मेजर के समान 28-28 अंक थे। ऐसे में शूटऑफ हुआ जिसमें मनु को करारी हार का सामना करना पड़ा। 

मालूम हो कि पेरिस 2024 ओलंपिक में मनु भाकर ने अब तक दो कांस्य पदक जीते हैं। वह महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में पोडियम पर रहीं।

पेरिस में खेले जा रहे ओलंपिक गेम्स का आज आठवां दिन है। ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के 33वें संस्करण में भारत की शुरुआत से लेकर आज आठवें दिन का दिन शानदार रहा है। भारत की झोली में अलग-अलग गेमों में कई मेडल आए हैं। 

हरियाणा की 22 वर्षीय मनु भाकर ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय निशानेबाज हैं।  महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल फाइनल में भाकर का मुकाबला कोरिया गणराज्य की दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी यांग जिन, कल ओलंपिक क्वालीफिकेशन रिकॉर्ड की बराबरी करने वाली हंगरी की मेजर वेरोनिका और तीन बार की विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता फ्रांसीसी निशानेबाज कैमिली जेड्रेजेवस्की से होगा।

25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी के फाइनल में दक्षिण कोरिया की यांग शीर्ष पर रहीं, फ्रांस की कैमिली को रजत और हंगरी की वेरोनिका को कांस्य पदक मिला। 

पेरिस ओलंपिक का आठवां दिन

मनु भाकर के अलावा आझ अन्य मैचों में कई खिलाड़ी उतरने वाले हैं। तीरंदाजी में, दीपिका का मुकाबला मिशेल से महिला व्यक्तिगत 1/8 एलिमिनेशन राउंड में होगा। इस बीच, भजन का सामना डायनांडा से होगा। प्रभावशाली भारतीय मुक्केबाजों में से एक, निशांत देव के पास भारत के दूसरे पुरुष मुक्केबाजी पदक के लंबे इंतजार को खत्म करने का मौका है। मार्को अलोंसो वर्डे अल्वारेज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में जीत पोडियम पर जगह पक्की कर देगी। 

टॅग्स :मनु भाकरपेरिस ओलंपिक 2024ओलंपिकहरियाणाभारतखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!