लाइव न्यूज़ :

पैरालंपिक : भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन और सोनलबेन पहले दौर में हारे

By भाषा | Updated: August 25, 2021 10:54 IST

Open in App

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल और सोनलबेन मनुभाई पटेल को तोक्यो पैरालंपिक खेलों में बुधवार को यहां अपनी स्पर्धाओं के शुरुआती दौर में हार का सामना करना पड़ा।महिलाओं की क्लास 3 वर्ग में भाग ले रही सोनलबेन पहले तीन गेम के बाद बढ़त पर थी लेकिन इसके बाद उनकी लय गड़बड़ा गयी और वह विश्व में चौथे नंबर की चीनी खिलाड़ी और रियो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता ली कुआन से 11-9, 3-11, 17-15, 7-11 4-11 से हार गयी।दूसरी तरफ भाविनाबेन चीन की विश्व में नंबर एक झोउ यिंग के सामने खास चुनौती पेश नहीं कर पायी। उन्हें क्लास 4 के ग्रुप ए के महिला एकल में 3-11, 9-11, 2-11 से हार झेलनी पड़ी।क्लास 3 में खिलाड़ी आते हैं जिनका अपने शरीर के ऊपरी हिस्से पर नियंत्रण नहीं होता है हालांकि उनके हाथ इससे बहुत कम प्रभावित होते हैं जबकि क्लास 4 में खिलाड़ी अच्छी तरह से व्हील चेयर पर बैठे रहते हैं और उन्हें हाथों में कोई परेशानी नहीं होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!